27.1 C
Ranchi
Monday, February 3, 2025 | 03:31 pm
27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड के 372 बच्चे चार साल से लापता, साल 2021 में सबसे ज्यादा, जानें कौन से जिले हैं टॉप पर

Advertisement

झारखंड में 372 बच्चे ऐसे हैं जिनका कोई सुराग नहीं मिला है. 2017 से अक्तूबर 2021 तक राज्य में 2727 बच्चे लापता हो गये. लेकिन पुलिस ने 943 लड़के और 1412 लड़कियों को बरामद कर लिया. रांची और गुमला से सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : जनवरी 2017 से अक्तूबर 2021 तक राज्य में 2727 बच्चे लापता हो गये. इनमें 1114 लड़के और 1613 लड़कियां हैं. इनमें से अब तक (2355) 943 लड़के और 1412 लड़कियों को ही झारखंड पुलिस ने बरामद किया है. वहीं अब भी 171 लड़के और 201 लड़कियां ऐसी हैं, जिनका चार साल से कोई सुराग नहीं मिल सका है.

- Advertisement -

इसमें रांची के 55, खूंटी-15, गुमला-35, सिमडेगा-18, लोहरदगा-11, पूर्वी सिंहभूम-86, पश्चिम सिंहभूम-नौ, सरायकेला-छह, पलामू-14, लातेहार-छह, गढ़वा-पांच, हजारीबाग-10, रामगढ़-एक, कोडरमा-छह, चतरा-पांच, गिरिडीह- दस, धनबाद-नौ, बोकारो-आठ, दुमका-चार, गोड्डा-छह, जामताड़ा-तीन, देवघर-सात, साहिबगंज-18 और पाकुड़ से छह के अलावा रेल धनबाद से एक और रेल जमशेदपुर के क्षेत्र से चार बच्चे शामिल हैं. इधर, बच्चों के अभिभावक भी लगाताक हैरान-परेशान हैं और अपने बच्चों के आने का लगातार इंतजार कर रहे हैं.

इन जिलों के सर्वाधिक बच्चे हुए थे लापता :

राज्य में 2017 में लापता हुए बच्चों के आंकड़ों को देखें, तो सर्वाधिक बच्चे सिमडेगा में 56, गुमला में 50 लापता हुए थे.

वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 47, कोडरमा में 37, पलामू में 36 और गिरिडीह में 33, खूंटी में 29 और रांची से 23 बच्चे लापता हुए थे. इसी तरह 2018 में गुमला में 58, पूर्वी सिंहभूम में 50, गिरिडीह में 39, रांची में 37 और पलामू में 30 बच्चे गायब हुए थे. 2019 में पूर्वी सिंहभूम में 75, हजारीबाग में 59, सरायकेला में 52, गिरिडीह में 45, पलामू और सिमडेगा में 40-40,

रांची में 37 और गुमला में 36 बच्चे गायब हुए थे. वर्ष 2020 में पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा में 58-58, गिरिडीह में 47, गुमला में 45, खूंटी में 37 और रांची के 24 बच्चे गायब हुए. वहीं 2021 में जनवरी से अक्तूबर तक गुमला में 58, पलामू में 39, पूर्वी सिंहभूम में 36, खूंटी में 33, गिरिडीह में 30 और रांची में 27 बच्चे गायब हुए.

इन वर्षों में लापता बच्चों का अब तक सुराग नहीं

2017 52

2018 61

2019 81

2020 69

2021 109

Posted By : Sameer Oraon

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें