23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड के 34 ब्लॉक आकांक्षी प्रखंडों में शामिल, जानें क्या होगा फायदा

Advertisement

इस स्कीम में स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर होगा. इस पर 30 अंक दिया गया है. शिक्षा के लिए भी 30 अंक है. कृषि के विकास के लिए 20 तथा आधारभूत संरचना पर 15 अंक रखा गया है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

मनोज सिंह, रांची :

- Advertisement -

आकांक्षी जिला के तर्ज पर अब भारत सरकार आकांक्षी प्रखंड का कार्यक्रम भी चलायेगी. पूरे देश में 500 प्रखंडों का चयन इस कार्यक्रम के तहत किया गया है. इसकी सीधी मॉनिटरिंग भारत सरकार करेगी. इसमें झारखंड के 34 प्रखंडों को शामिल किया गया है. भारत सरकार ने चयनित प्रखडों की सूची राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी है. यहां विकास के क्या-क्या काम होंगे, इसकी योजना भी दे दी है. मुख्य सचिवों के सम्मेलन में इस स्कीम को लांच किया गया था. चयनित प्रखंडों में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं पोषण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत संरचना और प्रखंड के सामाजिक उत्थान पर काम होगा.

राज्य सरकार की योजनाएं भी चलेगी, स्वास्थ्य और पोषण पर होगा विशेष जोर : इस स्कीम में स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर होगा. इस पर 30 अंक दिया गया है. शिक्षा के लिए भी 30 अंक है. कृषि के विकास के लिए 20 तथा आधारभूत संरचना पर 15 अंक रखा गया है. सामाजिक विकास पर पांच अक होगा. भारत सरकार इस काम में आर्थिक सहायता भी देगी. हरेक प्रखंड के लिए एक-एक समन्वयक भी रखे जायेंगे.

Also Read: Dumka News: 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकांक्षी प्रखंड के लोगों से करेंगे सीधा संवाद
किस जिला से कौन प्रखंड :

पलामू : हरिहरगंज, गढ़वा : मझिगांव, दुमका : रामगढ़, जरमुंडी, प सिंहभूम : गुडरी, मुसाबनी, टोंटो, गुमला : डुमरी, हजारीबाग : चौपारण, कटकमदाग, गिरिडीह : जमुआ, सरायकेला-खरसांवा : कुकरू, गम्हरिया, सरायकेला, साहिबगंज : मंडरो, जामताड़ा: फतेहपुर, करमाटांड़ विद्यासागर, पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा, रामगढ़ : पतरातू , कोडरमा : जयनगर, मरकच्चो, धनबाद : गोविंदपुर, देवघर : देवीपुर , सारवां, कारवां, बोकारो : गोमिया, लातेहार : महुआडांड़, सिमडेगा : बांसजोर, लोहरदगा : किस्को, खूंटी : कर्रा, चतरा : मयूरहंड, और रांची का मांडर प्रखंड शामिल है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें