Jharkhand Assembly Election|Maheshpur Vidhan Sabha: महेशपुर झारखंड राज्य का एक विधानसभा क्षेत्र है. पाकुड़ जिले का महेशपुर विधानसभा क्षेत्र राजमहल लोकसभा क्षेत्र में आता है. यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है.
![Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत 1 Maheshpur Constituency Jharkhand Assembly Election](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/Maheshpur-Constituency-Jharkhand-Assembly-Election-1024x683.jpg)
पिछले 3 चुनावों में 2 बार जीता झारखंड मुक्ति मोर्चा
महेशपुर निर्वाचन क्षेत्र में हुए पिछले 3 विधानसभा चुनावों में 2 बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जीत दर्ज की. पहली बार वर्ष 2005 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुफल मरांडी व दूसरी बार वर्ष 2009 में झामुमो के ही मिस्त्री सोरेन को जीत हासिल हुई. वर्ष 2014 में झामुमो के टिकट पर स्टीफन मरांडी ने जीत दर्ज की. वर्ष 2019 में एक बार फिर स्टीफन मरांडी ने यह सीट झामुमो की झोली में डाली.
![Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत 2 Maheshpur Constituency Jharkhand Assembly Election 2024](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/Maheshpur-Constituency-Jharkhand-Assembly-Election-2024-1024x683.jpg)
2019 में जीते स्टीफन मरांडी, महेशपुर में हुआ 76.37 फीसदी वोट
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महेशपुर एसटी निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी स्टीफन मरांडी 89,197 (53.94 प्रतिशत) वोट पाकर विजेता बने. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मिस्त्री सोरेन को 55091 (33.31 प्रतिशत) वोट मिले. यहां 216533 मतदाता पंजीकृत थे. इसमें से 165366 (76.37 प्रतिशत) मतदाताओं ने मतदान किया.
महेशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
प्रत्याशी का नाम | पार्टी/दल का नाम | प्रत्याशी को मिले मत |
स्टीफन मरांडी | झारखंड मुक्ति मोर्चा | 89,197 |
मिस्त्री सोरेन | भारतीय जनता पार्टी | 55,091 |
![Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत 3 Jmm Vs Bjp Jharkhand Assembly Election](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/jmm-vs-bjp-jharkhand-assembly-election-1024x683.jpg)
2014 में मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच रहा
झारखंड के महेशपुर एसटी निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2014 के चुनाव में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के बीच रहा. झामुमो ने स्टीफन मरांडी को और भाजपा ने देवीधन टुडू को मैदान में उतारा था. इस विधानसभा चुनाव में झामुमो को 51866 (32.25 प्रतिशत) वोट मिले. भाजपा को 45710 (28.42 प्रतिशत) मत प्राप्त हुए. झामुमो को यहां जीत मिली. वर्ष 2014 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 201344 थी. इसमें 160831 (79.88 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
महेशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2014
प्रत्याशी का नाम | पार्टी/दल का नाम | प्रत्याशी को मिले मत |
स्टीफन मरांडी | झारखंड मुक्ति मोर्चा | 51,866 |
देवीधन टुडू | भारतीय जनता पार्टी | 45,710 |
![Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत 4 Bjp Vs Jvm P Jharkhand Assembly Election](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/bjp-vs-jvm-p-jharkhand-assembly-election-1024x683.jpg)
2009 में जेवीएम और बीजेपी के बीच रहा मुकाबला
वर्ष 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महेशपुर एसटी निर्वाचन क्षेत्र में कुल 174460 मतदाता थे. 113529 (65.07 प्रतिशत) ने अपना वोट डाला. इस विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम व बीजेपी के प्रत्याशी एक-दूसरे के सामने थे. जेवीएम के मिस्त्री सोरेन को 50746 (44.70 प्रतिशत) और बीजेपी से देवीधन टुडू को 28772 (25.34 प्रतिशत) वोट मिले.
महेशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2009
प्रत्याशी का नाम | पार्टी/दल का नाम | प्रत्याशी को मिले मत |
मिस्त्री सोरेन | झारखंड विकास मोर्चा | 50,746 |
देवीधन टुडू | भारतीय जनता पार्टी | 28,772 |
2005 में जीते झामुमो के सुफल मरांडी
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2005 के चुनाव में झामुमो के उम्मीदवार सुफल मरांडी ने 45520 वोट पाकर विजय हासिल की. भाजपा उम्मीदवार देवीधन बेसरा को 32704 वोट मिले. वह दूसरे नंबर पर रहे. इस चुनावी वर्ष में कुल 108444 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
महेशपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2005
प्रत्याशी का नाम | पार्टी/दल का नाम | प्रत्याशी को मिले मत |
सुफल मरांडी | झारखंड विकास मोर्चा | 45,520 |
देवीधन बेसरा | भारतीय जनता पार्टी | 32,704 |
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 Date
झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. निर्वाचन आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की. जल्द ही चुनाव आयोग की ओर से अब झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी.
झारखंड विधानसभा चुनाव कब होगा
![Maheshpur Vidhan Sabha: 4 चुनावों में 3 बार झामुमो और एक बार जेवीएम को मिली जीत 5 Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Template 05](https://pkwp184.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/09/Jharkhand-Vidhan-Sabha-Chunav-Template-05-150x150.jpg)
झारखंड विधानसभा चुनाव 5 साल में होता है. पिछली बार वर्ष 2019 में विधानसभा के चुनाव झारखंड में कराए गए थे. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार बनी थी. नवंबर-दिसंबर में 2024 के विधानसभा चुनाव होंगे. चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी निर्वाचन आयोग ने नहीं किया है.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 का परिणाम
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम जब जारी किए गए, तो सबसे ज्यादा 30 सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में आईं. सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. बीजेपी सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई. झामुमो और राजद के साथ गठबंधन में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया. उसके खाते में 16 सीटें आईं. झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने 3, आजसू पार्टी ने 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की. सरयू राय समेत 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी इस बार विधानसभा पहुंचे.
Also Read
घाटशिला विधानसभा सीट पर कांग्रेस को हराकर झामुमो ने गाड़ा झंडा, भाजपा को हराकर जीते रामदास सोरेन
Jharkhand: सिमरिया एससी सीट पर 4 बार जीती भाजपा, विस्थापन और सिंचाई आज भी बड़ी समस्या