12.7 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 05:16 am
12.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Tata Cummins Bonus 2022 : कर्मचारियों को 18.5% बोनस, 1.14 लाख तक मिलेगा बोनस, बंटेंगे 6.13 करोड़ रुपये

Advertisement

Tata Cummins Bonus 2022: जमशेदपुर के टाटा कमिंस में शनिवार की रात प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौते पर सहमति बन गयी. तय फॉर्मूले के तहत 18.5 फीसदी पर बोनस समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,01454 रुपये, न्यूनतम 37,478 रुपये जबकि औसत 77,591 रुपये बोनस मिलेगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Tata Cummins Bonus: जमशेदपुर के टाटा कमिंस में शनिवार की रात प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौते पर सहमति बन गयी. तय फॉर्मूले के तहत 18.5 फीसदी पर बोनस समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,01454 रुपये, न्यूनतम 37,478 रुपये जबकि औसत 77,591 रुपये बोनस मिलेगा. कंपनी के कुल 792 कर्मचारियों के बीच 6 करोड़ 13 लाख रुपये बोनस की राशि बंटेगी.

- Advertisement -

टाटा कमिंस में लंबे समय से अगले तीन वर्षों के लिए बनने वाले बोनस के फॉर्मूले को लेकर जिच थी. इसके कारण ही प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच समझौता रूका हुआ था. शनिवार को प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच शाम 7 बजे बैठक शुरू हुई और रात 8:30 बजे फॉर्मूला तय करने के बाद बोनस पर समझौता हुआ.

Also Read: Jharkhand News : Tata Cummins में बोनस वार्ता शुरू, कभी भी हो सकती है घोषणा, 19% तक मिल सकता है बोनस

समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रामफल नेहरा, एचआर हेड मनीष जैन, भीकम सिंह, अमित ठाकुर, एम सुरेश सोना सुंदरम, अरुण प्रकाश जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती महामंत्री सुमित सहित अन्य ने यूनियन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किया. टाटा कमिंस में अगले तीन वर्षो के लिए बोनस का नया फार्मूला बना. कमिंस में अब प्रोडक्शन में नौ, मुनाफे में आठ जबकि बिफोर इन सर्विस में तीन प्रतिशत का फार्मूला बनाने फर सहमति बनी है.

Also Read: Vishwakarma Puja 2022:विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड का ये मेला है खास, देखने आते हैं बिहार-बंगाल के श्रद्धालु

792 कर्मियों के बीच बंटेंगे 6.13 करोड़ रुपये

अधिकतम बोनस राशि : एक लाख 14 हजार 454

न्यूनतम बोनस राशि : 37,478

औसत बोनस राशि : 77,591

टाटा कमिंस में बोनस का इतिहास

वर्ष —बोनस प्रतिशत

2004-05 : 20 %

2005-06 -19%

2006-07 -20

2007-08-20%

2008-09 -15.27%

2009-10 -20%

2010-11- 20%

2011-12 – 20%

2012-13- 13.30%

2013-14- 19%

2014-15 -18.75%

2015-16 -20%

2016-17 -19%

2017-18 -18.50%

2018-19-18.75%

2019-20- 8.33%

2020 -21 – 18.5%

जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब कर्मियों को मिलेगा 20% बोनस

जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को इस बार 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. शनिवार की रात होटल प्रबंधन और यूनाइटेड क्लब एंड कैंटीन, होटल, रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 52,944 और न्यूनतम 29,304 रुपये बोनस मिलेंगे. बोनस का भुगतान 25 सितंबर या उससे पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया गया. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष चाणक्य चौधरी और होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोपाल कुमार गोपाल मान पियूष गुप्ता यूके सिंह विनीत रंजन त्रिपाठी मुकेश अग्रवाल कुमार गोपाल नवीन चंद्र झा कानू अग्रवाल कृष्ण कुमार सिंह बीके डिंडा ददन सिंह गुरुदेव नंद इकराम खान मेघनाथ साहू दिनेश कुमार ने हस्ताक्षर किया.

रिपोर्ट : अशोक झा, जमशेदपुर

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें