![प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/1abdc722-1c86-4fb0-832b-ffc5e46a2338/tourism_9851.jpg)
जमशेदपुर का डिमना झील सबसे झारखंड सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है. टाटा स्टील ने इसका निर्माण किया जो कि दलमा वन्य जीवन अभयारण्य के नजदीक है. नवंबर से फरवरी तक यहां तो सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती है. जमशेदपुर से इस झील तक आसान से पंहुचा जा सकता है.
अगर आपको वनों की असल सुंदरता देखनी हो तो जमशेदपुर के नरवा वन आपके लिए बेहतर जगह है. यहां कई म्यूजिक वीडियो भी शूट हो चुका है.
![प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/4e02ec69-d0cd-46ec-83c0-8ee883af756c/tourism_9862.jpg)
झारखंड के दलमा अभयारण्य जमशेदपुर, रांची और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के बीच बसा पूर्वी भारत का एक प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य है. इसे खास तौर पर हाथियों के संरक्षण के लिए चुना गया है. यहां पर सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. दलमा की खासियत ये है कि रात में यहां का अद्भुत नजर बेहद अद्भुत दिखाई देता है. जमशेदपुर से इसकी दूरी 31 किमी है.
![प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/1111d7c2-e77d-4ca7-9980-96469e756c8d/tourism_9875.jpg)
जमशेदपुर का चांडिल डैम पूरे झारखंड में विख्यात है. इसे स्वर्णरेखा नदी के किनारे पर बनाया गया है. इस जगह की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए पूरे देश से सैलानियों का आना जाना लगा रहता है. प्राकृति से घिरा हुआ यह डैम का नजारा लोगों को बेहद रोमांचित करता है. आपको बता दें कि यहां पर बोटिंग की सुविधा भी दी गयी है.
![प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/c8b26882-7213-4b70-a592-0bc8f2cb2a63/tourism_9881.jpg)
जमशेदपुर का हुडको डैम प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है. टेल्को कॉलोनी द्वारा निर्मित यह जगह पिकनिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है. अगर आप शांति और सुकून के साथ प्राकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह बेस्ट है. आपको बता दें कि जमशेदपुर से इसकी दूरी लगभग 9 किमी है.
![प्राकृतिक खूबसूरती का लेना चाहते हैं आनंद तो जमशेदपुर की ये जगह भी किसी से कम नहीं 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/088f86e4-4157-4315-831f-22d79b54c1f6/tourism_98900.jpg)