29.1 C
Ranchi
Sunday, March 9, 2025 | 07:22 pm
29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

1932 खतियान: झारखंड के इस जिले के सामने स्थानीयता का सबसे बड़ा संकट, जानें क्या है इसकी वजह

Advertisement

झारखंड में 1932 के खतियान को स्थानीयता का आधार बनाने से जमशेदपुर की बड़ी आबादी को सबसे ज्यादा परेशानी होगी. क्यों कि जमशेदपुर का आधा से ज्यादा हिस्सा टाटा लीज में आता है. इनमें 107 बस्तियों के पास किसी तरह का कोई कागजी आधार नहीं है

Audio Book

ऑडियो सुनें

जमशेदपुर: झारखंड में 1932 के खतियान को स्थानीयता का आधार बनाने की दशा में जमशेदपुर की बड़ी आबादी के सामने स्थानीयता का संकट पैदा हो जायेगा. सवाल यह कि 103 वर्ष पुराने जमशेदपुर शहर की बड़ी आबादी को स्थानीयता कैसे मिलेगी? वजह-जमशेदपुर का आधा से ज्यादा हिस्सा टाटा लीज में आता है. लाखों लोग टाटा लीज एरिया में बसे हुए हैं, जो खुद सबलीज की जमीन पर हैं, जिनके पास मालिकाना अधिकार नहीं है.

यही नहीं, 107 बस्तियां ऐसी हैं, जो टाटा लीज एरिया में पहले थीं, अब टाटा लीज एरिया से बाहर हो चुकी हैं. यहां वर्षों से रह रहे लोगों के पास किसी तरह का कागजी आधार नहीं है. इनमें कई आदिवासी और मूलवासी भी हैं. तथ्य यह भी कि जमशेदपुर अक्षेस और मानगो एरिया में 1994 तक सर्वे सेटलमेंट हुआ है, जिसका प्रकाशन अलग-अलग तिथियों में हुआ है. जुगसलाई नगर पर्षद क्षेत्र में तो अंतिम सर्वे सेटलमेंट 1973 का है.

ऐसे में वहां के लोगों की स्थानीयता कैसे प्रमाणित होगी, यह सवाल भी खड़ा है. यहां बता दें कि झारखंड में सिर्फ जमशेदपुर शहर ही ऐसा है, जहां कई बार सर्वे सेटलमेंट हुआ है. सिर्फ जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पर्षद एरिया में अलग-अलग तिथियों में सर्वे सेटलमेंट हुआ है. लेकिन राज्य के अन्य हिस्से में 1932 या 1964 का खतियान प्रभावी है.

जमशेदपुर के शहरी इलाके का सर्वे सेटलमेंट और प्रकाशन की तिथि

जमशेदपुर अक्षेस अंतिम प्रकाशन की तिथि प्रमाण पत्र की तिथि

वार्ड – 1 और 7 25.11.1995 और 24.12.1995 08.01.1996

वार्ड – 2 और 5 26.10.1995 और 05.12.1995 05.01.1996

वार्ड – 3 31.03.1992 07.04.1992

वार्ड – 4 31.03.1989 25.05.1989

वार्ड – 5 31.03.1989 25.05.1989

वार्ड – 6 31.03.1989 25.05.1989

वार्ड – 7 और 5 25.11.1995 और 24.12.1995 08.01.1996

वार्ड – 11 और 5 25.11.1995 और 24.12.1995 08.01.1996

वार्ड – 12 और 6 26.10.1995 और 24.12.1995 05.01.1996

वार्ड – 13 31.03.1992 07.04.1992

वार्ड – 14 31.03.1992 07.04.1992

वार्ड – 15 और 4 26.10.1995 और 05.12.1995 05.01.1996

वार्ड – 16 और 5 26.10.1995 और 05.12.1995 05.01.1996

वार्ड – 17 और 4 25.11.1995 और 24.12.1995 08.01.1996

वार्ड – 18 और 4 25.11.1995 और 24.12.1995 08.01.1996

वार्ड – 19 31.03.1992 07.04.1992

मानगो नगर निगम

वार्ड – 8 10.08.1979 18.08.1979

वार्ड – 9 10.08.1979 18.08.1979

वार्ड – 10 30.12.1980 08.01.1981

जुगसलाई नगर पर्षद

वार्ड – 1 10.01.1973 12.01.1973

वार्ड – 2 10.01.1973 12.01.1973

वार्ड – 3 10.01.1973 12.01.1973

वार्ड – 4 10.01.1973 12.01.1973

रिपोर्ट- ब्रजेश सिंह

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
Home होम Videos वीडियो
News Snaps NewsSnap
News Reels News Reels Your City आप का शहर