15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 03:46 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड से 1030 आजमीन-ए-हज जायेंगे मक्का मदीना, जानें जिलावार स्थिति

Advertisement

Jharkhand News, Jamshedpur News : कोराना वायरस संक्रमण के बीच 2021 में हज पर जाने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. हज का खर्च बढ़ने एवं आमदनी कम होने के साथ ही सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लाेग हज यात्रा काे अगले वर्ष के लिए टाल रहे हैं. वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष झारखंड में 70 प्रतिशत कम आवेदन दिये गये हैं. कुल 1030 लोगों ने आवेदन दिये हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News, Jamshedpur News, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज) : कोराना वायरस संक्रमण के बीच 2021 में हज पर जाने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. हज का खर्च बढ़ने एवं आमदनी कम होने के साथ ही सुरक्षा मानकों का ख्याल रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लाेग हज यात्रा काे अगले वर्ष के लिए टाल रहे हैं. वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष झारखंड में 70 प्रतिशत कम आवेदन दिये गये हैं. कुल 1030 लोगों ने आवेदन दिये हैं.

- Advertisement -

झारखंड हज कमेटी ने आजमीन-ए-हज के 493 कवर-ग्रुप बनाये हैं, जिसमें 1030 यात्री हैं. इनमें 589 पुरुष और 441 महिलाएं हैं. अंतिम रिपाेर्ट सेंट्रल हज कमेटी ऑफ मुंबई (Central Haj Committee of Mumbai) काे भेज दी गयी है. साल 2019 में झारखंड से 3000 लाेग हज पर गये थे, जबकि 2020 में काेराेना के कारण हज यात्रा काे स्थगित कर दिया गया था. इस बार रांची से सबसे अधिक 109 ग्रुप में 224 (पुरुष 126 व महिला 98) लाेग जायेंगे. दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम से 79 कवर में 161 लाेग हैं, जिनमें 84 पुरुष व 77 महिलाएं हैं. सबसे कम खूंटी जिले से मात्र 3 लाेग जायेंगे. इनमें खूंटी एक कवर में एक पुरुष के साथ 2 महिलाएं यात्रा पर जायेंगे. यात्रियाें की उड़ान काेलकाता हवाई अड्डे से हाेगी.

महंगाई का हज यात्रा पर पड़ा असर

इस साल हज यात्रा महंगी भी हो गयी है. इस बार हज पर जाने वाले के लिए 3.75 लाख रुपये खर्च करने होंगे. साल 2019 में 2.55 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे. वहीं, वर्ष 2021 में 1.20 लाख रुपये यात्रा पर खर्च बढ़ गया है.

Also Read: जमशेदपुर का लोयोला बीएड कॉलेज हुआ बंद, जानें कोल्हान के सबसे पुराने बीएड कॉलेज के बंद होने की क्या है वजह
यात्रा की अवधि भी घटी

इस बार 10 दिन की यात्रा अवधि भी घटा दी गयी है. पहले यात्रा 38-42 दिनाें की होती थी. इस बार 30-35 दिनाें की यात्रा होगी. इस साल 18 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के लाेगाें काे हज यात्रा पर ले जाने की अनुमति नहीं है.

आजमीन-ए-हज की संख्या में आयी कमी

खादिम हज कमेटी, साकची के हाजी शकील अहमद ने कहा कि आजमीन-ए-हज की संख्या में कमी आयी है. काेराेना अभी खत्म नहीं हुआ है. इस दौरान बेराेजागारी बढ़ने लगी है. जिसके पास जाे पैसा है, वह उसे संभाल कर बुरे वक्त के लिए रखना चाह रहा है. काेराेना काे लेकर तरह-तरह की पाबंदियां है. पैसा जमा कराने के बाद यात्रा काे लेकर भी तरह-तरह के नियम-संशय बने हुए हैं. पैसा ब्लॉक नहीं हाे जाये, इसलिए भी लाेग यात्रा पर जाने काे इस साल तैयार नहीं हैं.

जिलावार आजमीन-ए-हज की स्थिति

जिला : कवर (ग्रुप) : वयस्क : पुरुष : महिला
रांची : 109 : 224 : 126 : 98
पूर्वी सिंहभूम : 79 : 161 : 84 : 77
धनबाद : 50 : 105 : 63 : 42
गिरिडीह : 35 : 78 : 42 : 36
बाेकाराे : 32 : 66 : 36 : 30
गाेड्डा : 27 : 58 : 32 : 26
हजारीबाग : 22 : 47 : 27 : 20
साहिबगंज : 19 : 38 : 23 : 15
रामगढ़ : 17 : 36 : 21 : 15
पाकुड़ : 14 : 25 : 16 : 09
गढ़वा : 11 : 24 : 15 : 09
पलामू : 11 : 23 : 14 : 09
लातेहार : 09 : 20 : 13 : 07
सरायकेला : 09 : 19 : 11 : 08
पश्चिमी सिंहभूम : 07 : 18 : 11 : 07
चतरा : 09 : 15 : 10: 05
देवघर : 06 : 15 : 10 : 05
लाेहरदगा : 07 : 15 : 10 : 05
सिमडेगा : 07 : 12 : 07 : 05
जामताड़ा : 04 : 09 : 07 : 02
दुमका : 03 : 07 : 05 : 02
काेडरमा : 03 : 07 : 05 : 02
गुमला : 03 : 05 : 03 : 02
खूंटी : 01 : 03 : 01 : 02

कुल : 493 : 1030 : 589 : 441

Also Read: XAT Result 2021 Declared: जैट का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के 50 विद्यार्थी सफल रहे, इस तरीख तक रहेगा स्कोर मान्य

Posted By : Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें