15.2 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 01:11 am
15.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Jharkhand News: राशन वितरण नहीं करने पर डीएसओ ने की कार्रवाई, गुमला के 139 राशन डीलरों को शो कॉज

Advertisement

Jharkhand News: डीलरों की लापरवाही के कारण लाभुकों को इस माह खाद्यान्न नहीं मिल पाता है, तो उनका खाद्यान्न लैप्स हो जायेगा. लाभुकों को खाद्यान्न से वंचित होने की स्थिति में सारी जवाबदेही व्यक्तिगत रूप से डीलरों की होगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Jharkhand News: झारखंड के गुमला के जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने 139 राशन डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा है. शो कॉज का जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डीएसओ ने कहा कि आहार पोर्टल पर प्रदर्शित मासिक खाद्यान्न वितरण की जांच करने पर जनवरी माह में 139 डीलरों द्वारा राशन का वितरण शुरू नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इन्हें इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है. इसके बाद भी लापरवाही बरती गयी है.

- Advertisement -

सूचना देने के बाद भी नहीं बांटा राशन

जनवरी 2022 में मासिक साइकल सिस्टम चालू कर दिया गया है. जिसकी जानकारी सभी को छह जनवरी व विभिन्न व्हाट‍्सअप ग्रुप के माध्यम से कई बार दी जा चुकी है. उसके बाद भी डीलरों की लापरवाही के कारण लाभुकों को इस माह खाद्यान्न नहीं मिल पाता है, तो उनका खाद्यान्न लैप्स हो जायेगा. लाभुकों को खाद्यान्न से वंचित होने की स्थिति में सारी जवाबदेही व्यक्तिगत रूप से डीलरों की होगी. इसलिए निर्देश दिया गया है कि जनवरी 2022 का एनएफएस व पीएमजीकेएवाइ का खाद्यान्न का वितरण करते हुए दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण स्वयं उपस्थित होकर समर्पित करें कि किन परिस्थितियों में अभी तक खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand News: पंचायत चुनाव विवाद में हुई हत्या के 4 दोषियों को गुमला कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा
राशन डीलरों को शो कॉज

बिशुनुपर से राशन डीलर मनोरमा कुजूर, राजबल बड़ाइक, सुधीर भगत, भरत नायक, घाघरा से सोमरा उरांव, ईश्वर कुमार वर्मा, ब्रजकिशोर पाठक, राधेश्यम शाह, नंदलाल यादव, शिवधेनी साहू, चैठा भगत, बिष्णु उरांव, प्यारी देवी, संजय साहू, सुनील कुमार केरकेट्टा, आनंद भगत, किशोर साहू, मनेश्वर बडाइक, उमा देवी, राजेंद्र महतो, अरुण कुमार, मालती देवी, संतोष लोहरा, रामजनम साहू, गोविंद उरांव, देवनंदन सिंह, जीतराम उरांव, सबिता देवी, शांति देवी, गोवर्धन उरांव, रोशनी महिला मंडल, सरना बचत समूह महिला मंडल, गेंदा फूल महिला मंडल, गरिमा महिला मंडल, धर्मगुरु महिला मंडल, चाला महिला मंडल, खुशबू स्वयं सहायता समूह, कुशमी देवी, हरिहर केवट, सिसई से प्रिया देवी, सूरजा राम यादव, विकास महिला मंडल, बजरंग महिला स्वयं सहायता समूह, मां दुर्गा महिला मंडल, भरनो से महादेव कुजुर, राधेश्याम सिंह, सुनैना एसएचजी, सरस्वती एसएचजी, मोहिनी देवी, कामडारा से लुडू साहू, अशोक कुमार साहू, रामजतन साहू, हेरामन सूरीन, गणेश साहू, संजय कुमार साहू, प्रकाश महिला मंडल, कमलता स्वयं सहायता समूह, कांति महिला मंडल, डेमी बीएसओ कामडारा, बसिया से ए गुलाब एसएचजी, अजीत कुमार टोप्पो, नरेंद्र साहू, विरेंद्र गोप, देवकी उराइंन, उज्जवल एसएचजी, सी गुलाब एसएचजी, गुलाब एसएचजी, डी गुलाब एसएचजी, ए गुलाब एसएचजी कलावती, चमेली महिला मंडल, दिपेश्वर सिंह, गुमला में देविका भगत, अजामतुल्ला, रमेश प्रसाद केसरी, गीता देवी, मेघनाथ भगत, चंद्रमोहन कुमार, मैनी देवी, सहरु नायक, सुनील राम, सच्चन साहू, इंद्रदेव साहू, भानुमती देवी, सुरेश साहू, विजय साहू, सीताराम जायसवाल, अनमोल कुमार गुप्ता, कृष्णा उरांव, रतिया एक्का, मंजू देवी, जावेद अंसारी, बिरसु उरांव, तारानाथ तिवारी, राजेंद्र साहू, सुखदेव साहू, रेणु देवी, कमल महिला मंडल, महावीर साहू, चमेली मंडल, राहत महिला मंडल, उर्मिला देवी, किरण महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, संतोषी महिला मंडल, विकास महिला मंडल, असीमा बीबी, एमए शक्ति महिला मंडल, जोशीला महिला मंडल, ज्योति महिला मंडल, सुरेन राम, जागृति महिला मंडल कतरी, जागृति एसएसएस धनगांव, लक्ष्मी एसएचजी कतरी, तारा देवी, लाल किशोर ओहदार, दीपक साहू, रजनी कुजुर, चैनपुर से कमला कुजूर, राजेश साहू, डुमरी से गुलाब स्वयं सहायता समूह टीएजी, एकता एसएचजी, नीरा देवी, रोश अजिविका सखी मंडल, अलबर्ट एक्का जारी से वरदान तिर्की, विकास दल स्वयं सहायता समूह सिकरी, चेमली स्वंय सहायता समूह, जागृति स्वंय सहायता समूह, रायडीह से बिहारी उरांव, शांति विक्सन बाखला, शांति महिला मंडल, इलिस्वा महिला मंडल, पालकोट से लोचन साहू, लक्ष्मी महिला मंडल, कामधेनु महिला मंडल, गुमला नगर परिषद से मोहम्मद मुस्लिम, कल्पना महिला समिति करमटोली, श्वेता महिला मंडल, प्रमोद शर्मा, शक्ति महिला मंडल, मोहम्मद असगर आलम को शो कॉज किया गया है.

Also Read: झारखंड में स्ट्रीट डॉग की जान लेने की कोशिश, मेनका गांधी के हस्तक्षेप पर धनबाद पुलिस ने लिया ये एक्शन

रिपोर्ट: दुर्जय पासवान

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें