19.1 C
Ranchi
Saturday, February 15, 2025 | 09:47 pm
19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Coronavirus Update News : एक साल पहले 31 मार्च को झारखंड में मिला था कोरोना का पहला मामला, एक साल बाद मार्च महीने में फिर पकड़ी रफ्तार

Advertisement

Coronavirus Update News, Jharkhand News (रांची) : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के एक साल पूरे होने के बाद मार्च महीने में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. मार्च 2021 की बात करें, तो 18 मार्च, 2021 तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे थी. लेकिन, 19 मार्च 2021 के बाद कोरोना की रफ्तार में तेजी आनी शुरू हुई, जो अब तक जारी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Coronavirus Update News, Jharkhand News (रांची) : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक साल पूरा हो गया है. आज ही के दिन यानी 31 मार्च, 2020 को झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना ने पहली दस्तक दी थी. इसके एक साल बाद यानी 31 मार्च, 2021 तक कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने कई गाइडलाइन जारी किये हैं.

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के एक साल पूरे होने के बाद मार्च महीने में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. मार्च 2021 की बात करें, तो 18 मार्च, 2021 तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे थी. लेकिन, 19 मार्च 2021 के बाद कोरोना की रफ्तार में तेजी आनी शुरू हुई, जो अब तक जारी है.

31 मार्च को झारखंड में कोरोना ने दी थी दस्तक

एक साल पहले 31 मार्च, 2020 को झारखंड में कोरोना का पहला केस रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में मिला था. एक मलेशियाई युवती कोरोना संक्रमित मिली थी. इसके बाद से राज्य में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ, जो आज भी जारी है.

Also Read: Coronavirus Todays Updates : झारखंड में कोरोना के 2254 एक्टिव केस, रांची से 1260, इन जुलूस पर रोक

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, राजधानी रांची में मात्र छह दिन (25 से 30 मार्च) में कुल 1042 नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, 30 मार्च, 2021 तक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2254 है. इनमें से 1260 एक्टिव केस रांची में ही है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले में रांची अधिक प्रभावित रहा है. यही कारण है कि रांची एक बार फिर कोरोना संक्रिमतों का मुख्य केंद्र बन गया है.

कोरोना डाटा की बात करें, तो 30 मार्च 2021 को इस साल का सबसे अधिक 418 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो चिंता का विषय है. 19 मार्च, 2021 से 30 मार्च, 2021 में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पार रही है. हालांकि, सिर्फ 21 मार्च को कोरोना संक्रमिताें की संख्या 83 थी, लेकिन उसके बाद से हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार रही.

मार्च, 2021 में मात्र 15 दिन में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 2500 के पार पहुंच गयी. 19 से 24 और 29 मार्च को कोरोना आंकड़ा 100 के पार रही, वहीं 25 मार्च को 200 पार और 26, 27 और 28 मार्च को 300 पार पहुंची. इसके अलावा 30 मार्च को राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 400 के पार पहुंच गयी.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : कोरोना की भेंट चढ़ गयी 11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप, चंड़ीगढ़ व झारखंड की 11 महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
झारखंड में मार्च महीने का कोरोना आंकड़ा

तारीख : कोरोना संक्रमित : स्वस्थ हुए : मृत्यु
01.03.2021 : 37 : 46 : 00
02.03.2021 : 51 : 38 : 00
03.03.2021 : 31 : 56 : 00
04.03.2021 : 61 : 47 : 01
05.03.2021 : 44 : 49 : 00
06.03.2021 : 44 : 64 : 00
07.03.2021 : 42 : 38 : 02
08.03.2021 : 53 : 44 : 00
09.03.2021 : 62 : 40 : 00
10.03.2021 : 62 : 36 : 00
11.03.2021 : 31 : 40 : 00
12.03.2021 : 57 : 59 : 00
13.03.2021 : 43 : 37 : 00
14.03.2021 : 61 : 28 : 00
15.03.2021 : 67 : 59 : 00
16.03.2021 : 76 : 54 : 01
17.03.2021 : 82 : 60 : 00
18.03.2021 : 97 : 72 : 00
19.03.2021 : 105 : 75 : 01
20.03.2021 : 123 : 54 : 00
21.03.2021 : 83 : 48 : 01
22.03.2021 : 110 : 69 : 01
23.03.2021 : 130 : 71 : 01
24.03.2021 : 194 : 77 : 02
25.03.2021 : 278 : 72 : 00
26.03.2021 : 308 : 81 : 03
27.03.2021 : 340 : 99 : 04
28.03.2021 : 314 : 76 : 03
29.03.2021 : 155 : 58 : 00
30.03.2021 : 418 : 129 : 03

इधर, राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई दिशानिर्देश भी जारी किये हैं. राज्य में मास्क चेकिंग अभियान के साथ-साथ हर हाल में सोशल डिस्टैंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग करने पर जोर दिया गया. वहीं, राज्य में सरहुल, चैती दुर्गापूजा, रामनवमी, ईस्टर आदि पर्व त्योहार में जुलूस और शोभायात्रा निकालने पर रोक लगा दी गयी है. झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

रांची डीसी छवि रंजन ने खेलगांव का किया निरीक्षण

रांची के खेलगांव स्थित कोविड सेंटर में बेड की व्यवस्था, साफ-सफाई समेत अन्य पहलुओं को देखने रांची डीसी छवि रंजन ने बुधवार को सभी टावर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने खेलगांव के कोविड सेंटर को क्रियाशील कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये. जगह- जगह पर आवश्यक कोविड गाइडलाइंस से संबंधित IEC सामग्रियों को लगाने का निदेश दिया. वहीं, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड के सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया. साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने संबंधी विस्तृत निदेश भी दिये गये. मौके पर SSP, DDC, SP City, SDM, ADM नक्सल, DSP City, NDC एनडीसी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, रांची से मिले 187 नये मरीज, इस दर से हो रही है वृद्धि

Posted By : Samir Ranjan.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें