14.1 C
Ranchi
Monday, February 24, 2025 | 07:36 am
14.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Giridih News: पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ का सम्मेलन

Advertisement

Giridih News: झारखंड मजदूर मोर्चा के संलग्न पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ का राज्य सम्मेलन अध्यक्ष मंडली राजू रजक, विनोद कुमार, विमलकांत मोर्या व लोचन पंडित की अध्यक्षता में हुआ. सम्मेलन का उदघाटन झारखंड मजदूर मोर्चा सह एनओसीजीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने की.

Audio Book

ऑडियो सुनें

श्री सिंह ने कहा कि यदि झारखंड सरकार की ओर से निर्धारित विभागीय कोष का सही इस्तेमाल करना है तो एआई वर्कर जो पशुपालन पंचायत केंद्र के प्रभारी भी हैं, उनकी सेवा को नियमित करना होगा. प्रदेश महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि एआई कर्मचारियों को मात्र छह हजार मिल रहा है. इससे परिवार चलाना मुश्किल है. सभा को संघ के रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, राजू रजक, मेघलाल मंडल, विनोद कुमार, लोचन पंडित, प्रदीप सिंह, राहुल रविश ने भी संबोधित किया.

15 जिले के 170 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, अशोक सिंह बने मुख्य संरक्षक

सम्मेलन में 15 जिले के कुल 170 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसमें मुख्य रूप से हजारीबाग, धनबाद, दुमका, साहेबगंज, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, रामगढ़ आदि जिले से काफी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित हुए. सम्मेलन में आगामी सत्र के लिए सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. इनमें एनओसीजीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह को मुख्य संरक्षक, रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा को सचेतक, रूपलाल महतो को सम्मानित अध्यक्ष, धनबाद के राजू रजक को प्रदेश अध्यक्ष, दुमका के लोचन पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष, जबकि सिमडेगा की किण्डा रानी, साहेबगंज के विनोद कुमार, गिरिडीह के मेघलाल मंडल, रामगढ़ के मुकेश कुमार, बोकारो के मनोज कुमार महतो व धनबाद के प्रदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया.

वहीं गिरिडीह के राजेश कुमार महतो को प्रदेश महासचिव, हजारीबाग के दिलेश्वर प्रसाद को उप सचिव तथा बोकारो के बिहारीलाल, गिरिडीह के अमित कुमार वर्मा, चाईबासा के सुबोध कुमार बड़ाईक, देवघर के टिंकू दास व धनबाद के राहुल रविश, गिरिडीह के रवींद्रनाथ मंदिलवार, धनबाद के नागेंद्र कुमार सिन्हा व पुनीत कुमार राय को संयुक्त सचिव चुना गया. वहीं गिरिडीह के विमलकांत मोर्य को प्रदेश कोषाध्यक्ष, धनबाद के धीरेंद्रनाथ महतो को उप कोषाध्यक्ष तथा रांची के फुलचंद पावान, इंद्रजीत महतो, राजेश महतो व गिरिडीह के गोपाल वर्मा, बोकारो के मोहन महतो, पाकुड़ के राजेश कुमार, गोड्डा के संजय कुमार व रामगढ़ के संजय कुमार को कार्यकारिणी सदस्य में शामिल किया गया. सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सामान्य परिषद की बैठक प्रथम रूप से धनबाद में नये वर्ष जनवरी के तृतीय सप्ताह में संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें