22.1 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025 | 12:13 pm
22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झामुमो ने जमशेदपुर लोस में झोंकी ताकत, 21 से 23 मई तक पांच चुनावी जनसभा

Advertisement

झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट फिर से काबिज होने के लिए सारी ताकत झोंक दी है. इस क्रम में 21 से 23 मई तक झामुमो व इंडिया गठबंधन का लगातार चुनावी जनसभा है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

कल्पना मुर्मू सोरेन जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में पांच चुनावी जनसभा को करेंगी संबोधित

कब, कहां होगा चुनावी जनसभा

21 मई – बिष्टुपुर गोपाल मैदान में, समय-दोपहर 1:40 बजे

22 मई – बोड़ाम प्रखंड के हाटतोला मैदान में 12 बजे, चाकुलिया प्रखंड के रसपाल मैदान में एक बजे एवं डुमरिया प्रखंड कुमड़ाशोल फुटबॉल मैदान में दो बजे

23 मई – घाटशिला के डाहीगोड़ा सर्कस मैदान में दोपहर 11:30 बजे

जमशेदपुर.

झामुमो (इंडिया गठबंधन) ने जमशेदपुर संसदीय सीट को अपने कब्जे में करने के लेने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कई जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शहर से लेकर गांव तक में चुनाव प्रचार करेंगी. कल्पना मुर्मू सोरेन 21 मई को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में समीर मोहंती के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. वह हवाई मार्ग से दोपहर 1:30 बजे सोनारी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और सीधे बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी. यहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद 3:45 बजे हवाई मार्ग से रांची के लिए उड़ान भरेंगी. दूसरे दिन 22 मई को पुन: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड के हाटतोला मैदान में हवाई मार्ग से दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी और चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 12:40 बजे चाकुलिया के लिए रवाना होंगी. चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत के रसपाल मैदान में दोपहर एक बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. चाकुलिया के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन डुमरिया प्रखंड अंतर्गत के कुमड़ाशोल फुटबॉल मैदान में दोपहर दो बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. इस तरह जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 22 मई को कल्पना मुर्मू सोरेन तीन-तीन चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से प्रत्याशी समीर माेहंती को विजयी दिलाने की अपील करेंगी. 23 मई को भी कल्पना मुर्मू सोरेन की चुनावी जनसभा है. वह दोपहर 11:30 बजे हवाई हवाई मार्ग से घाटशिला स्थित डाहीगोड़ा सर्कस मैदान में पहुंचेंगी और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.

……………………..

अरविंद केजरीवाल को 21 मई को आयेंगे

जमशेदपुर.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 मई को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जमशेदपुर सीट से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगे. इसके साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगे. चुनावी को जनसभा को देखते हुए झामुमो जिला समिति तैयारी पर जुट गयी है. इसके लिए शुक्रवार को जिला कमेटी की एक बैठक भी हुई. इसमें चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी और नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें