28.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 02:58 pm
28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

DHANBAD NEWS : झामुमो की जहां स्थापना हुई, उस विधानसभा क्षेत्र में खाता भी नहीं खोल सकी पार्टी

Advertisement

धनबाद जिले में सिर्फ टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो को मिली है जीत

Audio Book

ऑडियो सुनें

चार फरवरी 1973 को गोल्फ ग्राउंड में शिबू सोरेन ने शिवाजी समाज के बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी. उस दिन से झामुमो अस्तित्व में आया और समय के साथ उसका कद बढ़ता गया. झामुमो ने गठबंधन में कई बार राज्य में सरकार बनाया. शिबू सोरेन से लेकर उनके पुत्र हेमंत सोरेन (वर्तमान मुख्यमंत्री) तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन फिर भी धनबाद जिले के टुंडी विस क्षेत्र को छोड़कर किसी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो दम नहीं दिखा सका.

टुंडी को बनाया था अपना कार्यक्षेत्र :

शिबू सोरेन ने पार्टी के स्थापना से पहले ही टुंडी को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था. टुंडी में रहते हुए पूरे संथाल और अन्य इलाकों में इसका विस्तार किया. इसके बाद शिबू सोरेन ने टुंडी में ही अपना सामाजिक प्रयोग किया था. झामुमो के स्थापना के बाद शिबू सोरेन पहली बार टुंडी विधानसभा क्षेत्र से 1977 में चुनाव लड़े और हार गये. इसके बाद उन्होंने संताल परगना की राह पकड़ी.

टुंडी में छह बार झामुमो को मिली जीत :

टुंडी को झामुमो अपना सबसे ज्यादा मजबूत सीट मानता रहा है. यहां से झामुमो ने पांच बार जीत हासिल की है. पहली बार 1980 में झामुमो के टिकट पर लड़े बिनोद बिहारी महतो पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. वर्ष 1990 में बिनोद बिहारी महतो ने जीत हासिल की, लेकिन 1991 में डॉ सब अहमद झाममो, तो 1995 में झामुमो मार्डी से चुनाव जीते, वर्ष 2005 और 2009 में मथुरा प्रसाद महतो ने जीत हासिल की, लेकिन 2014 में मथुरा प्रसाद महतो को आजसू के प्रत्याशी राजकिशोर महतो ने हाथों शिकस्त मिली, लेकिन फिर वर्ष 2019 में मथुरा महतो ने झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत गये.

टुंडी छोड़ धनबाद के किसी भी विधानसभा में नहीं दिखा झामुमो का दमवर्ष विधानसभा प्रत्याशी जीत-हार1985 टुंडी सुरेंद्र नाथ तिवारी पांचवां स्थान

बाघमारा रतिलाल महतो पांचवा स्थान सिंदरी विमल कुमार मरांडी चौथा स्थान

निरसा शिवलाल मांझी तीसरा स्थान धनबाद नेपाल रवानी सातवां स्थान

झरिया सीता राम 13 वां स्थान1990 टुंडी बिनोद बिहारी महतो जीते

बाघमारा जलेश्वर महतो दूसरा स्थान सिंदरी हफीजुद्दीन अंसारी तीसरा स्थान

निरसा सुरेंद्र नाथ तिवारी तीसरा स्थान धनबाद मनींद्र नाथ मंडल चौथा स्थान

झरिया प्रदीप ख्वास तीसरा स्थान1995 टुंडी सरकार मुर्मू चौथा स्थान

बाघमारा जलेश्वर महतो दूसरा स्थान सिंदरी हफीजुद्दीन अंसारी दूसरा स्थान

निरसा अशोक मंडल तीसरा स्थानधनबाद रेखा मंडल चौथा स्थान

झरिया शिवभजन कुशवाहा पांचवा स्थान2000 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो दूसरा स्थान

बाघमारा मनसू प्राद महतो पांचवा स्थानसिंदरी हफीजुद्दीन अंसारी तीसरा स्थान

निरसा सुनील टुडू पांचवा स्थानधनबाद रेका मंडल चौथा स्थान

झरिया सरयोग महतो सातवा स्थान2005 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीता

सिंदरी मन्नु आलम चौथा स्थान

2009 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीताबाघमारा अक्षय लाल चौहान चौथा स्थानसिंदरी दुर्योधन चौधरी चौथा स्थान

निरसा बोदीलाल मरांडी चौथा स्थानधनबाद अवध किशोर सहाय पांचवा स्थान

झरिया राम कृष्णा प्रसाद आठवां स्थान2014 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो दूसरा स्थान

बाघमारा सूरज महतो तीसरा स्थान

सिंदरी मन्नु आलम तीसरा स्थाननिरसा अशोक कुमार मंडल तीसरा स्थान

धनबाद भूपेंद्र कुमार पांचवा स्थानझरिया अमित कुमार साहू आठवां स्थान

2019 टुंडी मथुरा प्रसाद महतो जीतासिंदरी फुलचंद मंडल तीसरा स्थाननिरसा अशोक मंडल तीसरा स्थान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें