21.1 C
Ranchi
Tuesday, February 11, 2025 | 08:14 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

देवघर में 4 फरवरी को अमित शाह की विजय संकल्प रैली, बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण

Advertisement

बाबूलाल मरांडी ने तीनों प्रखंड के अध्यक्ष से देवघर की विजय संकल्प रैली में भागीदारी देने की अपील की. बताया कि गृह मंत्री चार फरवरी को देवघर में नैनो खाद कारखाना की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को बोरियो पहुंचे. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बोरियो, मंडरो व तालझारी प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ देवघर में चार फरवरी को आयोजित गृह मंत्री अमित साह के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. इससे पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी ने बाबूलाल मरांडी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. तीनों प्रखंड के अध्यक्ष से देवघर की विजय संकल्प रैली में भागीदारी देने की अपील की. बताया कि गृह मंत्री चार फरवरी को देवघर में नैनो खाद कारखाना की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी.

लोकसभा चुनाव में 15 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज करने की रणनीति तय की गयी. मंच संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बमबम मंडल ने किया. मौके पर पूर्व विधायक ताला मरांडी, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सलखू सोरेन, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर पंडित, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मंडरो प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू, भाजपा नेता सुरेश साह, मनीष ठाकुर आदि मौजूद थे.

कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 4 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा देवघर की धरती पर प्रस्तावित है. जिसमें बरहेट विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है. झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है. वहीं, श्री मरांडी ने आगे कहा कि गृह मंत्री यहां इफको नैनो यूरिया के फैक्ट्री की नींव डालेंगे. इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बरहेट तीन मुहानी चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पाकुड़ के लिये रवाना हो गये.

कार्मक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिये हजारों की संख्या में कार्यकर्ता देवघर पहुंचेंगे. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, पूर्व प्रत्याशी सिमोन मालतो, कुशमाकर तिवारी, विभीषण ठाकुर, नवीन गुप्ता, रविंद्र, खगेंद्र साह, मदन हांसदा, होपना टुडू, शिवलाल मालतो, महेश मालतो, ज्योतिष मुर्मू, बालकृष्ण स्वर्णकार, दुर्गा ठाकुर, माइकल मुर्मू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read: PHOTOS: गृह मंत्री अमित शाह का चाईबासा दौरा, विजय संकल्प महारैली में उमड़ी लोगों की भीड़, देखें तस्वीरें
अमित शाह के देवघर के कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से 100 कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभास्तरीय बैठक में भाग लेने अमड़ापाड़ा पहुंचे. इन दौरान स्थानीय आरएस पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया. बाबूलाल मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 4 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह के देवघर आगमन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने प्रखंडों के बूथों की संख्या, शक्ति केंद्र आदि की जानकारी ली. वहीं गृहमंत्री अमित शाह के देवघर दौरे पर आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

वहीं भाजपा नेता ने सभी मंडल अध्यक्षों से चार फरवरी को देवघर में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में अपने-अपने प्रखंडों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जाने को कहा. वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों से कम से कम 100 कार्यकर्ताओं को देवघर ले जाने का लक्ष्य रखें. वहीं बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बात करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में बालू, पत्थर, कोयला सहित अन्य खनिज संपदाओं की लूट मची है. सरकार के संरक्षण में राज्य में लूट-खसोट का धंधा चल रहा है. कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी. मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद, भाजपा नेता सत्यशिक्षानंद मुर्मू, जिला महामंत्री विजय भगत, सुनील मंडल, कन्हाई भगत, राकेश दास, बरसन मुर्मू, नकुल साह, प्रेमा मुर्मू, शैलेंद्र कुमार, विजय भगत, ललन भगत, प्रफुल्ल पाल सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें