24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Karma Puja 2022 : करम महोत्सव में झूमर पर जमकर थिरके पांव, बंगाल और रांची के कलाकारों ने बिखेरा रंग

Advertisement

Karma Puja 2022: बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पिरगुल स्थित पूरब चीराटांड़ में शुक्रवार को कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा की ओर से करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के दौरान मंच पर सजी जावा डाली इस पर्व की खूशबू बिखेर रही थी. झूमर टीम ने करम गीतों से लोगों को करम के रंगों में रंग दिया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Karma Puja 2022: बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पिरगुल स्थित पूरब चीराटांड़ में शुक्रवार को कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा की ओर से करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया. आखड़ा में पुरुलिया (बंगाल) के सुप्रसिद्ध लोक गायक गोविंदलाल हस्तुआर एवं सिल्ली (रांची) की अंबा महतो की झूमर टीम ने पारंपरिक करम गीतों की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को करम के रंगों में रंग दिया. कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा के जानकार पांडब पुनुरिआर ने कहा कि करम परब झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है. इसका संरक्षण जरूरी है.

- Advertisement -

झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है करम परब महोत्सव

झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के पिरगुल के पूरब चीराटांड़ में कुड़मालि भाखिचारि आखड़ा की ओर से करम परब महोत्सव का आयोजन किया गया. करमा पर्व पर करम परब महोत्सव के दौरान मंच पर सजी जावा डाली इस पर्व की खूशबू बिखेर रही थी. लोग करम गीतों पर जमकर झूमते-थिरकते रहे. कुड़मालि भाखि चारि आखड़ा के जानकार पांडब पुनुरिआर ने कहा कि करम परब झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है. इस परब के मूल में जीव का सृजन, उत्पत्ति एवं कर्मठता का संदेश समाहित है. उन्होंने कहा कि अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाना हम सभी का कर्तव्य है.

Also Read: Karma Puja 2022 : झारखंड में करम महोत्सव का उल्लास, मांदर की थाप पर जमकर थिरके

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश्वर महतो, अरविंद महतो, गोवर्धन महतो, मनोज महतो, शंकर महतो, बिंदेश्वर महतो, तुलसी महतो, देवेंद्र महतो, अनिल कुमार महतो, देवीलाल महतो, मधुसूदन महतो, मनोहर महतो आदि ने अहम भूमिका निभाई. मौके पर सुरेश महतो, सिमती महतो, करुणा महतो, शंकर हिन्दइआर, मानू देव गुलिआर, अनंत महतो, मिथिलेश महतो केटिआर, सहदेव झारखंडी, माटी चित्रकार भुवनेश्वर महतो, अशोक महतो, जगदीश महतो, दुर्गा महतो, देवेंद्र महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Also Read: Tata Steel Trade Apprentice 2022 : मैट्रिक पास हैं, तो टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस में है शानदार मौका

Posted By : Guru Swarup Mishra

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें