25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पहुंचेंगी पटना, राजद से भाजपा ने की समर्थन की अपील

Advertisement

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पटना आएंगी. जहां वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं एनडीए के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी. भाजपा नेता जीवेश कुमार मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पटना आएंगी. जहां वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कई अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी. बिहार के मंत्री और भाजपा नेता जीवेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जहां उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के पटना आने की जानकारी दी. वहीं राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को झारखंड पहुंची जहां रांची में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया है.

- Advertisement -

सुबह 10 बजे पहुंचेंगी पटना 

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता जीवेश कुमार मिश्रा ने बताया की द्रौपदी मुर्मू कल पटना पहुंचेंगी. वह विशेष विमान से कल सुबह 10 बजे पटना आएंगी जहां से वह बिरसा मुंडा स्मारक जाएंगी. जिसके बाद पटना के मौर्य होटल में वह एनडीए के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगी और फिर विशेष विमान से वापस लौट जाएंगी. मंत्री जीवेश कुमार ने एनडीए के द्वारा एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जानें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया.

1997 में भाजपा से जुड़ी 

मंत्री जीवेश कुमार ने बताया की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भाजपा के साथ वर्ष 1997 में जुड़ी थी. जिसके बाद से वह अब तक दो बार ओडिशा से विधायक चुनी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा की द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में विपक्ष की भी बहुत सारी महिलायें हैं. एनडीए के उम्मीदवार को लगभग सभी का समर्थन प्राप्त है.

राजद और लेफ्ट से भी समर्थन की अपील 

मंत्री जीवेश मिश्रा ने राजद के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं कॉम्यूनिस्ट पार्टी से भी अपील की है की वह राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें.

Also Read: पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन से शोक, सीएम नीतीश पहुंचे मंत्री सुमित सिंह के आवास, दी श्रद्धांजलि
रांची पहुंची द्रौपदी मुर्मू 

इससे पहले आज द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची जहां एयरपोर्ट पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भव्य और पारांपारिक तरीके से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. द्रौपती मुर्मू रांची में एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगी. जिसके बाद वह विपक्ष के नेताओं के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें