21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 12:09 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

बिहार में 71 प्रतिशत जन्म और 75 प्रतिशत मृत्यु का निबंधन होता है निर्धारित समय पर

Advertisement

बिहार में जन्म और मृत्यु का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय के अवधि में नहीं होता है. जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित आदर्श अवधि 21 दिनों के अंदर निर्धारित की गयी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

बिहार में 71 प्रतिशत जन्म और 75 प्रतिशत मृत्यु का निबंधन होता है निर्धारित समय पर

सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की 2020 में दर्ज आंकड़े

- Advertisement -

शशिभूषण कुंवर,पटना

बिहार में जन्म और मृत्यु का शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन निर्धारित समय के अवधि में नहीं होता है. जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित आदर्श अवधि 21 दिनों के अंदर निर्धारित की गयी है. राज्य में वर्ष 2020 में 71 प्रतिशत जन्म का रजिस्ट्रेशन 21 दिनों के अंदर किया गया तो 75 प्रतिशत मृत्यु का रजिस्ट्रेशन भी मानक अवधि के दौरान किया गया. जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए बिहार में कुल 9143 रजिस्ट्रेशन यूनिट हैं जहां पर रजिस्ट्रेशन का काम किया जाता है. भारत के महारजिस्ट्रार के द्वारा जारी अद्यतन सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) 2020 के अनुसार राज्य में 30 लाख 44 हजार 931 जन्म का पंजीकरण किया गया. कार्यावधि के अनुसार देखा जाये, तो जन्म का प्रतिदिन औसत निबंधन 5196.9 की दर हुआ है. इसकी तुलना वर्ष 2011 से की जाये, तो उस वर्ष राज्य में कुल 16 लाख 26 हजार 655 जन्म का पंजीकरण किया गया था. जन्म के रजिस्ट्रेशन के मामले में 10 वर्षों में करीब दो गुनी वृद्धि हुई है. राज्य में 21 दिनों के अंदर जन्म का निबंधन 21 लाख 88 हजार 324 का हुआ, जबकि इस अवधि में तीन लाख 20 हजार 970 के मृत्यु का निबंधन किया गया. मृत्यु का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2020 में कुल चार लाख 25 हजार 47 लोगों का किया गया. यह वर्ष 2011 में सिर्फ एक लाख 55 हजार 176 था.

जन्म के निबंधन की समय अवधि

21 दिनों के अंदर – 2188324

21-30 दिनों के अंदर- 18558

30-365 दिन के अंदर- 118593

365 दिनों के बाद – 719456

कुल निबंधन – 3044931

मृत्यु के निबंधन की समय अवधि

21 दिनों के अंदर – 320970

21-30 दिनों के अंदर- 13409

30-365 दिन के अंदर- 59836

365 दिनों के बाद – 30832

कुल निबंधन – 425047

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें