15.1 C
Ranchi
Friday, February 14, 2025 | 03:30 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Bihar Municipal Election : राज्य की निकायों में महिलाओं की होगी बड़ी भागीदारी

Advertisement

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिका आम चुनाव 2022 में 224 नगर निगम के 831 वार्डों में वार्ड पार्षद का चुनाव किया जाना है. नगर निगम के इन वार्डों में 399 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

पटना. राज्य की नगर निकायों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ जायेगी. महिलाओं के लिए वार्ड से लेकर नगरपालिकाओं में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के पदों उनके हिस्से में आयेगा. आयोग ने महिलाओं के लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के कुल 4875 वार्डों में से महिलाओं के खाते में 2216 पद आरक्षित किये गये हैं. इसी प्रकार से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के 262-262 निकायों में से 128-128 पदों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

831 वार्डों में वार्ड पार्षद का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिका आम चुनाव 2022 में 224 नगर निगम के 831 वार्डों में वार्ड पार्षद का चुनाव किया जाना है. नगर निगम के इन वार्डों में 399 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. नगर निगमों के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान होगा. इसी प्रकार से नगर परिषद क्षेत्र के 2067 वार्डों में वार्ड पार्षदों का चुनाव किया जाना है, जिसमें से 997 पदों का प्रतिनिधित्व महिलाओं को करने का मौका मिलेगा.

1977 वार्डों में से महिलाओं के लिए 920 सीटें

राज्य के 224 नगर पंचायतों के 1977 वार्डों में से महिलाओं के लिए 920 सीटें आरक्षित की गयी हैं. इसके साथ ही महिलाओं के ऊपर जो सबसे अधिक जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की. राज्य में तीन चरणों में नगरपालिका चुनाव कराया जाना है. इनमें से 19 नगर निगम क्षेत्रों में नौ नगर निगम क्षेत्रों में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के रूप में निर्णय लेने की जिम्मेदारी महिलाओं की होगी.

Also Read: Video : बक्सर में जुए के लिए नहीं दिया पैसा तो दोस्त ने पीट कर किया अधमरा, अस्पताल में चल रहा इलाज
76 पदों पर महिलाएं निर्वाचित होकर आने वाली हैं

इसी प्रकार से 88 नगर परिषद क्षेत्र की 43-43 मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद महिलाओं द्वारा ही विकास का अंतिम निर्णय लिया जाना है. राज्य की 154 नगर पंचायतों में से 76-76 पदों पर महिलाएं निर्वाचित होकर आने वाली हैं. इन महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर विकास का पहिया चलाया जाना है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें