15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 05:13 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

अमरपुर पैक्स में सुनीता व लोसघानी पैक्स में मुरारी विजयी

Advertisement

प्रखंड कार्यालय परिसर सूर्यगढ़ा में हुई मतगणना

Audio Book

ऑडियो सुनें

सूर्यगढ़ा. प्रखंड कार्यालय परिसर सूर्यगढ़ा में बुधवार को पैक्स चुनाव 2024 की मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक हुआ. मंगलवार को मतदान के दौरान व उसके बाद जकड़पुरा पैक्स में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट व रोड़ेबाजी हुई थी. इसे ध्यान में रखते हुए सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी, जहां बुधवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई. पूर्वाह्न 11 बजे से चुनाव परिणाम मिलना शुरू हो गया. इसमें अमरपुर पैक्स में अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह की पत्नी सुनीता कुमारी निर्वाचित घोषित हुई. सुनीता कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश सिंह के पुत्र मनु कुमार को 183 मतों से पराजित किया. सुनीता कुमारी को कुल 602 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश सिंह के पुत्र मनु कुमार को 419 मत प्राप्त हुए. वहीं अवधेश सिंह के पुत्र मनु कुमार को 69 मत तथा अजय सिंह को 6 मत प्राप्त हुए. यहां कुल 1146 मतों में से 50 मत रद्द घोषित कर दिया गया. इस पैक्स में विजयी प्रत्याशी सुनीता कुमारी के ससुर स्व वाल्मीकि सिंह लगातार तीन बार अध्यक्ष पद पर चुने गये थे. वहीं लोसघानी पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह का निलेश कुमार से संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा. यहां दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला था. इसमें मुरारी कुमार सिंह ने निलेश कुमार को 46 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. मुरारी कुमार सिंह को 455 तथा निलेश कुमार को 409 मत प्राप्त हुए. घोसैठ पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार की पत्नी कंचनमाला अपने पति की सत्ता बचाने में सफल रही. यहां अध्यक्ष पद पर कंचनमाला का निगम सिंह से सीधा मुकाबला था. इसमें कंचन माला ने निगम सिंह को 108 मतों से पराजित कर दिया. कंचनमाला को कुल 494 तथा निगम सिंह को 386 मत प्राप्त हुए. यहां कुल 923 मतों में से 43 मत रद्द घोषित कर दिया गया. कंचनमाला के पति आलोक कुमार घोसैठ पंचायत के मुखिया हैं, जो लगातार तीन बार पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं. मदनपुर पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एक बार फिर विजयी रहे. विनय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनंदन सिंह को 203 मतों से पराजित कर दिया. विनय कुमार सिंह को कुल 376 मत प्राप्त हुए, जबकि राजनंदन सिंह को 173 मत प्राप्त हुए. एक अन्य प्रत्याशी हेमंत कुमार हिमांशु को 106 मत प्राप्त हुए. यहां कुल 677 मतों में से 22 मत रद्द घोषित हो गये. जकड़पुरा नगर परिषद पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की पुत्रवधू स्मिता देवी अध्यक्ष पद पर विजयी हुई. स्मिता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश कुमार सिंह को 173 मतों से पराजित किया. स्मिता देवी को कुल 407 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश कुमार सिंह को 234 मतों से संतोष करना पड़ा. यहां तीसरे स्थान पर शशिकांत महतो रहे. जिन्हें मात्र 81 मतों से संतोष करना पड़ा. उत्तम कुमार उर्फ मुच्चुक सिंह को मात्र 7 मत प्राप्त हुए. यहां कुल 775 मतों में से 46 मतों को रद्द घोषित किया गया. बंशीपुर पैक्स में मुशहरु महतो एक बार फिर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्जुन बिंद को 343 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया. मुशहरू महतो को कुल 597 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अर्जुन बिंद को 254 मत प्राप्त हुआ. यहां एक अन्य प्रत्याशी नागो गोविंद को मात्र 43 मतों से संतोष करना पड़ा. यहां कुल 937 मतों में से 43 मत रद्द घोषित किये गये. इधर, श्री किशुन पैक्स में सज्जन कुमार सिंह अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल सिंह को 344 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया. उधर, महेशपुर पैक्स में अध्यक्ष पद पर संजीत कुमार विजय घोषित किये गये.

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें