15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 04:56 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

पटना एयरपोर्ट से शुरू होंगी चार जोड़ी नयी फ्लाइटें, चंडीगढ़ की सीधी हवाई सेवा हुई बंद

Advertisement

पटना एयरपोर्ट के हवाई परिचालन के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया हे. नये शेड्यूल में चंडीगढ़ से पटना आने और यहां से भुवनेश्वर जाने वाली विमान सेवा बंद कर दी गयी है. इसकी जगह अब रांची से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही भुवनेश्वर जायेगी और भुवनेश्वर से पटना होकर वापस रांची जायेगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

देवघर एयरपोर्ट से रविवार यानी 26 मार्च, 2023 से पटना के लिए व सोमवार अर्थात 27 मार्च, 2023 से रांची के लिए विमान सेवा शुरू हो जायेगी. पटना व रांची से यात्री बाबा का दर्शन करने के अब सीधे हवाई जहाज से देवघर पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही रविवार से पटना एयरपोर्ट के हवाई परिचालन के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया हे. नये शेड्यूल में चंडीगढ़ से पटना आने और यहां से भुवनेश्वर जाने वाली विमान सेवा बंद कर दी गयी है. इसकी जगह अब रांची से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ही भुवनेश्वर जायेगी और भुवनेश्वर से पटना होकर वापस रांची जायेगी. पहले एक ही विमान रांची (रांची पटना लखनऊ) जाती थी. इसके शुरू होने से पटना से दो विमान अब रांची आने जाने लगेगी.

- Advertisement -

देवघर के लिए 11:15 बजे पटना के लिए उड़ान

72 सीटों वाला इंडिगो का छोटा एटीआर विमान 6ई-7944 देवघर एयरपोर्ट से सुबह 11:15 बजे पटना के लिए उड़ान भरेगी व 12:15 बजे पटना पहुंचेगी. दोपहर 12:35 बजे पटना से यह विमान उड़ कर देवघर एयरपोर्ट पर 1:35 बजे लैंड करेगा. यह सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आयेगा-जायेगा. पता चला है कि पटना के लिए 10 पैसेंजरों ने रविवार की फ्लाइट में बुकिंग करायी है.

रांची के लिए शाम में फ्लाइट

रांची से देवघर आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7964 रांची से दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पर उतर लैंड करेगी. यही फ्लाइट 20 मिनट उपरांत 4:45 बजे देवघर से उड़ान भर कर 55 मिनट बाद वापस रांची एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. देवघर से रांची के लिए शनिवार, सोमवार व बुधवार को यह सेवा उपलब्ध होंगी.

दिल्ली के बजाय बेंगलुरु से आयेगी और जायेगी पहली फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट पर पुराने शेडयूल में पहली फ्लाइट दिल्ली से आती थी जबकि नये शेडयूल में बेंगलुरू से सुबह 7.55 बजे आयेगी और 8:30 बजे वहीं वापस जायेगी. पटना से उड़ने वाली आखिरी फ्लाइट इंडिगो की दिल्ली के लिए होगी जो रात नौ बजे आयेगी और 9:30 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ेगी. यह नया समर शेडयूल 28 अक्तूबर तक लागू रहेगा.

Also Read: पटना में 1 किमी का सफर करने में छूट जाते हैं पसीने, स्टेशन के बाहर हर वक्त ऑटो का जमावड़ा, हमेशा लगता जाम
शुरू होंगी चार जोड़ी नयी फ्लाइटें

  • एयरलाइंस- फ्लाइट संख्या- रूट- आने का समय-जाने का समय

  • एयर इंडिया- एआइ4509-4510 दिल्ली पटना दिल्ली-सुबह 8:25 बजे- नौ बजे

  • इंडिगो-6इ249-रांची पटना भुवनेश्वर सुबह 9:35 बजे – 10:10 बजे

  • इंडिगो-6इ924-भुवनेश्वर पटना रांची दोपहर 1:30 बजे – 2:05 बजे

  • इंडिगो-6इ7944-2303- देवघर पटना देवघर दोपहर 12.15 बजे- 12.35 बजे

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें