23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Eid Al-Fitr: पटना के गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे होगी जमात की नमाज, जानें अन्य मस्जिदों में नमाज का समय

Advertisement

पटना में ईद की नमाज के लिए समय का निर्धारण कर दिया गया है. गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. वहीं विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए अलग-अलग समय तय हुआ है. जानिए किस मस्जिद में नमाज की क्या है टाइमिंग.

Audio Book

ऑडियो सुनें

पटना में शनिवार को विभिन्न जगहों पर ईद की नमाज अदा की जायेगी. सभी जगहों पर नमाज के समय का निर्धारण कर दिया गया है. गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. रमजान माह के अंतिम जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गयी. इसके लिए मस्जिदों में विशेष तैयारियां की गयी थीं.

- Advertisement -

देर रात तक खरीददारी करते रहे लोग

ईद को लेकर राजधानी के बाजारों में शुक्रवार की देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे. इसके कारण सब्जीबाग, न्यू मार्केट, अनिसाबाद, फुलवारीशरीफ, आलमगंज, शाहगंज, दानापुर आदि लोगों की देर रात तक भीड़ लगी रही. हदीस शरीफ के अनुसार जुमे के दिन ही हजरत आदम अलैस्सलाम को जन्नत से दुनिया में भेजा गया था और जुमे को ही उन्होंने जन्नत में वापसी की थी. जुमे की नमाज अदा करने से पिछले हफ्ते के गुनाहों से निजात मिलती है. एक जुमे की नमाज अदा करने से 40 नमाज अदा करने का सवाब मिलता है.

ईद की नमाज का समय

  • गांधी मैदान, पटना : 7:30 बजे

  • पटना जंक्शन स्थित लान की मस्जिद : 8:00 बजे

  • हाइकोर्ट स्थित जामा मस्जिद : 7:00 बजे

  • कोतवाली जामा मस्जिद : 7:45 बजे

  • दरियापुर जामा मस्जिद : 7:45 बजे

  • फकीरबाड़ा जामा मस्जिद : 7:45 बजे

  • नयी मस्जिद सब्जीबाग : 7:45 बजे

  • मुरादपुर जामा मस्जिद : 7:45 बजे

  • मस्जिद खैरुन्निसा, बाकरगंज : 8:00 बजे

पटना सिटी क्षेत्र में ईद की नमाज का समय

  • शाही ईदगाह गुलजारबाग : 8:00 बजे

  • शनिचरा ईदगाह : 6:15 बजे

  • जमात इस्लामी हिंद बिहार की जामा मस्जिद, पत्थर की मस्जिद : 6:45 बजे

  • सिडनी ग्राउंड ईदगाह, शक्का टोली, आलमगंज : 6:30 बजे

  • शक्काटोली जामा मस्जिद, आलमगंज : 8:30 बजे केवल महिलाओं के लिए

  • खानकाह शाहआरजानी : 7:15 बजे

  • ईदगाह दरगाह शाहआरजा : 7:00 बजे

  • खानकाह मुनएमिया मीतन घाट : 7:30 बजे

  • खानकाह इमादिया, मंगल तालाब : 7:00 बजे

  • खानकाह फैयाजिया सिमलीशरीफ, मालसलामी : 7:30 बजे

  • खानकाह तकियाशरीफ मीतन घाट : 9:15 बजे

फुलवारीशरीफ क्षेत्र में ईद की नमाज का समय

  • खानकाह मुजीबिया जामा मस्जिद : 9:00 बजे

  • जामा मस्जिद ईसापुर : 7:30 बजे और 8:30 बजे

  • कुर्बान मस्जिद पेट्रोल लेन : 7:00 बजे

  • अबुबकर मस्जिद पेट्रोल लेन : 8:15 बजे

  • बैतुल करीम मस्जिद, ईसानगर : 7:15 बजे

दानापुर क्षेत्र में ईद की नमाज का समय

  • बैरक ग्राउंड ईदगाह : 7:30 बजे

  • नासरीगंज जामा मस्जिद : 6:30 बजे

  • इमलीतर जामा मस्जिद : 7:00 बजे

  • इमलीतर जामा मस्जिद : 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए

  • जनकधारी स्कूल ग्राउंड : 7:00 बजे

  • लाल कोठी ग्राउंड : 7:00 बजे

  • लाल कोठी ग्राउंड : 7:30 बजे केवल महिलाओं के लिए

Also Read: ईद को लेकर पटना में 357 जगहों पर दंडाधिकारियों की तैनाती, गांधी मैदान में इन गेटों से होगा नमाजियों का प्रवेश
शिया मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

  • इमामबांदी वक्फ स्टेट गुलजारबाग मस्जिद : 10:30 बजे

  • बाली शिया मस्जिद, सदर अस्पताल मार्ग : 9:00 बजे

  • गोलकपुर शिया मस्जिद : 10:00 बजे

  • मुरादपुर शिया मस्जिद : 9:00 बजे

  • शाहिस्तान शिया मस्जिद, मीरशिकारटोली : 9:30 बजे

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें