26.1 C
Ranchi
Thursday, February 6, 2025 | 04:49 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की खिलाड़ियों का CM नीतीश ने किया सम्मान, दिया 10-10 लाख का इनाम

Advertisement

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बापू टावर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सपोर्ट स्टाफ सहित इस आयोजन मुख्य प्रशिक्षक, को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देनेवालों को सम्मानित किया. 

- Advertisement -

सीएम नीतीश ने खिलाड़ियों को दिया 10- 10लाख का ईनाम

विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों और मुख्य प्रशिक्षक को 10-10 लाख तथा टीम के सर्पोटिंग स्टाफ को 5 लाख रूपये की सम्मान राशि मुख्यमंत्री ने प्रदान की. साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सहयोगियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. भारतीय टीम द्वारा चैंपियनशिप जीतने पर मुख्यमंत्री ने टीम की खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को सम्मान राशि के साथ सम्मानित करने की उसी दिन तत्काल घोषणा की थी. 

इन्हें मिला सम्मान 

सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेन्द्र सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, खिलाड़ी शर्मिला देवी, बिचू देवी खारिबाम, प्रिया सिरोही, सविता, संगीता कुमारी, मुमताज खान, उदिता, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, लालरेम्सियामी, बलजीत कौर, ज्योति,  सुशीला चानू पुखरामबम, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, प्रीति दुबे, मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, ब्यूटी डुंगडुंग तथा दीपिका को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की. साथ ही सर्पोंटिंग स्टाफ में बिलावा सुरेश अंकिता, एड्रियन डिसूजा, आर्थर लुकास, डेव स्मोलेनार्स,  राखी विनय दरने, प्रिया सिरोही,  एडिसन एलियास, फ्रांसिस पुष्पावती तथा  अमुथा प्रकाश पेरुमल को भी 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की. 

अधिकारियों को किया सम्मानित 

कार्यक्रम में नालंदा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर  अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार पुलिस अकादमी, नालंदा जिला प्रशासन, गया जिला प्रशासन की टीम को भी इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य एवं सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री ने प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया. 

राजगीर में भारत की महिला टीम चैंपियन बनी 

राजगीर में र में 11 से 20 नवंबर तक बिहार में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सफल आयोजन हुआ था. चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया तथा भारत सहित छह देशों की टीमें शामिल हुईं थीं. फाइनल में चीन को हराकर भारत की महिला टीम चैंपियन बनी है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: JDU विधायक ने सांसद पर लगाया पार्टी में दरार पैदा करने का आरोप, बोला तीखा हमला

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें