19.1 C
Ranchi
Wednesday, February 12, 2025 | 09:58 am
19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Linguistic Survey : बिहार में मैथिली से अधिक बोली जाती है भोजपुरी, जानिए अन्य भाषा बोलने वालों की संख्या

Advertisement

लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकडों के अनुसार बिहार में हिंदी बोलने वालों की संख्या आठ करोड़ छह लाख से अधिक है. इसके बाद दूसरे स्थान पर भोजपुरी बोलने वालों की है. बिहार में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या दो करोड़ 58 लाख से अधिक है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

शशिभूषण कुंवर, पटना: बिहार में मैथिली से अधिक भोजपुरी बोलने वाले लोग हैं. लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया ने 2011 की जनगणना के आधार पर बिहार के हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, उर्दू, मगही, सूरजापुरी और कुर्मलीथार बोलने वालों के आंकड़े जारी किये हैं. इसके अनुसार बिहार में हिंदी के बाद भोजपुरी बोलनेवालों की सर्वाधिक संख्या है. बिहार की दूसरी राजभाषा उर्दू की तुलना में भोजपुरी बोलनेवाले तो कई गुणा अधिक हैं. इसी प्रकार आठवीं अनुसूची में शामिल बिहार की मैथिली भाषियों से भी दो गुनी संख्या भोजपुरी बोलने वालों की है.

हिंदी बोलने वालों की संख्या आठ करोड़ छह लाख से अधिक

लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकडों के अनुसार बिहार में हिंदी बोलने वालों की संख्या आठ करोड़ छह लाख से अधिक है. इसके बाद दूसरे स्थान पर भोजपुरी बोलने वालों की है. बिहार में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या दो करोड़ 58 लाख से अधिक है. अगर राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाये तो देश में पांच करोड़ पांच लाख से अधिक लोग भोजपुरी बोलते हैं. उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार आइसलैंड के भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में भोजपुरी बोलने वाले पाये गये हैं.

मैथिली बोलने वालों की संख्या एक करोड़ 30 लाख

भाषायी गणना में लक्ष्यद्वीप ऐसा केंद्र शासित प्रदेश है जहां पर शहरी क्षेत्र में 10 लोग भोजपुरी बोलने वाले पाये गये. बिहार की आठवीं अनुसूची में शामिल मैथिली बोलने वालों की संख्या एक करोड़ 30 लाख है. बिहार के हर जिले में मैथिली बोलने वाले है. बिहार की दूसरी राजभाषा उर्दू बोलने वालों की संख्या 87 लाख 70 हजार है. देश में उर्दू बोलने वालों की संख्या भोजपुरी बोलने वालों के करीब है.

मगही बोलने वाले मैथिली बोलने वालों से कम

इसके अलावा बिहार में मगही बोलनेवालों की संख्या मैथिली से कम और उर्दू बोलनेवालों से अधिक है. राज्य में मगही बोलनेवालों की संख्या एक करोड़ 13 लाख है. यह भाषा भी पूरे देश के सभी राज्यों में बोली जाती है. राज्य की अन्य बोली जानेवाली भाषाओं में सूरजापुरी है. इसके बोलनेवालों की संख्या 18 लाख 57 हजार है.

23 जिलों में बोली जाती है सूरजापुरी

सूरजापुरी बिहार के 23 जिलों में बोली जाती है. यह भाषा सबसे अधिक किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में बोली जाती है. इसके अलावा बिहार के अधिसंख्य लोगों को कुर्मलीथार भाषा के बारे में जानकारी नहीं है. बिहार में कुर्मलीथार बोलनेवाले 103 लोग हैं. इस भाषा को किशनगंज में 29 लोग, कटिहार में 70 लोग और भागलपुर में चार लोग बोलनेवाले थे.

Also Read: बिहार में अब नहीं होगी कोयले की कमी, राज्य के पहले ”मंदार पर्वत” कोल ब्लॉक से खनन को मिली मंजूरी
बिहार में विभिन्न भाषा बोलने वालों की संख्या

  • हिंदी – 8.06 करोड़

  • भोजपुरी – 2.58 करोड़

  • मैथिली – 1.30 करोड़

  • मगही – 1.13 करोड़

  • उर्दू – 87.70 लाख

  • सूरजापुरी – 18.57 लाख

  • कुर्मलीथार – 103 लोग

https://www.youtube.com/watch?v=Cq-AZmrJPH0

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें