Bhagalpur Cylinder Blast: भागलपुर के खरमनचक इलाके में सोमवार की सुबह 5 बजे एक बड़ा हादसा हुआ है. एक रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी. दोनों अपने रेस्टोरेंट को रोज की तरह खोलने सुबह आए थे लेकिन सोमवार को इस हादसे का शिकार बन गए. इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. लोग अफसोस जता रहे थे. जबकि घटनास्थल पर गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने के बाद बर्बादी की तस्वीर सबकुछ बयां कर रही थी.
सिलेंडर ब्लास्ट में पिता-पुत्र की मौत
किशन कुमार झुनझुनवाला और उनके बेटे प्रसून झुनझुनवाला उर्फ कन्हैया अपने रेस्टोरेंट को खोलने जब सोमवार की सुबह करीब 5 बजे पहुंचे तो उन्हें यह एहसास नहीं होगा कि काल उन दोनों का वहां इंतजार कर रहा है. रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलेंडर ठीक उस समय ब्लास्ट किया जब दोनों मेन गेट को खोल रहे थे.
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 1 F9B62E01 Ff0B 4122 904D E1A9D3732C50](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/f9b62e01-ff0b-4122-904d-e1a9d3732c50-1024x461.jpg)
ALSO READ: Video: सुबह-सुबह धमाके से दहला भागलपुर शहर, सिलेंडर ब्लास्ट से खरमनचक में पिता-पुत्र की मौत
चप्पल-जूता और थैला बाहर बिखरा दिखा
घटनास्थल पर काफी घंटों तक सबकुछ वैसा ही बिखरा रहा. मेन गेट के दोनों हिस्से उखड़कर बाहर गिरे हुए थे. लोहे के इस गेट के नीचे पिता-पुत्र दोनों के चप्पल और जूते बिखरे हुए दिखे. एक थैला वहीं पड़ा दिखा जिसे लेकर रेस्टोरेंट के मालिक वहां पहुंचे थे.
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 2 Fc11C54A 8B09 4A7A 98E7 29Cfcec289D0](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/fc11c54a-8b09-4a7a-98e7-29cfcec289d0-1024x576.jpg)
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 3 21Dc0A57 C68E 4A6A 94Bf Bbe0Fe5A4D4D](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/21dc0a57-c68e-4a6a-94bf-bbe0fe5a4d4d-1024x576.jpg)
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 4 Whatsapp Image 2024 11 25 At 2.27.27 Pm](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-25-at-2.27.27-PM-1024x559.jpeg)
तबाही की कहानी कह रही ये तस्वीरें…
मेन गेट के अंदर जाते ही इन्वर्टर का हिस्सा भी टुकड़ों में बंटा दिखा. जिसके परखच्चे उड़ गए थे. चर्चा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण अंदर पहले आग लगी और फिर सिलेंडर तक जब आग पहुंची तो ब्लास्ट हुआ. वहीं मेन गेट के पास पानी की बोतलों का स्टॉक बिखरा हुआ दिखा.
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 5 F74B1Ec5 2A28 4005 B6Ef A1D8F89Ec5E7](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/f74b1ec5-2a28-4005-b6ef-a1d8f89ec5e7-1024x576.jpg)
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 6 9Bf63Bb4 F8E0 4B5A A2E9 3601C4A29C80](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/9bf63bb4-f8e0-4b5a-a2e9-3601c4a29c80-1024x576.jpg)
गेट खोलते ही ब्लास्ट हो गया सिलेंडर
बाहर लोगों की भीड़ जमा थी और इस घटना पर सब अफसोस जता रहे थे. लोग यह कहते दिखे कि इन्हें तो मानो किसी ने बुलाकर गोली मार दी. घटना बिल्कुल उसी तरह हुई. वो आए और गेट जैसे ही खोला कि सिलेंडर अंदर ब्लास्ट हो गया और दोनों के परखच्चे उड़ गए.
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 7 Ea2Af3B9 4Ffc 4E46 A243 41B1965E6237](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/ea2af3b9-4ffc-4e46-a243-41b1965e6237-1024x576.jpg)
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 8 8F812Cf7 5Fa7 418F A155 F44Af4Dc79Bc](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/8f812cf7-5fa7-418f-a155-f44af4dc79bc-1024x461.jpg)
मिनट भर देर से आते तो बच जाती जान
लोग कहते दिखे कि अगर कुछ सेकेंड की भी देरी से वो आए होते तो बच जाते. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. काल उन दोनों के लिए ही जबड़ा फाड़कर अंदर बैठा था. दोनों जैसे ही गेट खोले, काल ने दोनों को निगल लिया. शहर में व्यवसायी वर्ग से लेकर आम लोग इस घटना पर अफसोस जता रहे हैं.
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 9 Whatsapp Image 2024 11 25 At 2.27.26 Pm](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-25-at-2.27.26-PM-1024x570.jpeg)
![Photos: भागलपुर के रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से तबाही की तस्वीरें, गेट खोलते ही काल ने पिता-पुत्र को निगला 10 03Ed60Be E04F 47F3 B91E 6987Fd2Db395 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/11/03ed60be-e04f-47f3-b91e-6987fd2db395-1-1024x461.jpg)