24.1 C
Ranchi
Thursday, February 6, 2025 | 06:40 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Sports News : इन भारतीय शूरमाओं ने भी 2024 से पूर्व हुए पैरालिंपिक के विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीत बढ़ाया है देश का मान

Advertisement

अब जबकि भारत ने पैरालिंपिक खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और टोक्यो 2020 में हासिल पदकों से आगे निकल गया है. यह भी जानना महत्वपूर्ण कि इससे पूर्व हुए पैरालिंपिक में किन-किन भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने पदक जीता है...

Audio Book

ऑडियो सुनें

Sports News : किसी भी खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है. परंतु रजत और कांस्य पदक का महत्व भी कोई कम नहीं होता. तमाम दर्शकों की भीड़ और लाखों लोगों की आशाओं पर खड‍़ा उतरने का दबाव लिये खिलाड़ी जब किसी प्रतिस्पर्धा में उतरते हैं, तो कई बार महज कुछ प्वाइंट से वे स्वर्ण नहीं जीत पाते. ऐसे ही दिग्गजों के बारे में जानिए, जिन्होंने 2024 से पूर्व हुए पैरालिंपिक खेलों में रजत व कांस्य पदक जीता है.

- Advertisement -

भीमराव केसरकर : स्टोक मैंडविल और न्यूयॉर्क 1984 पैरालिंपिक के पुरुष जेवलिन थ्रो एल6 स्पर्धा में 34.55 मीटर के थ्रो के साथ भीमराव ने रजत पदक अपने नाम किया था.

जोगिंदर सिंह बेदी : जोगिंदर सिंह बेदी ने 1984 के पैरालिंपिक खेलों में तीन अलग-अलग खेल स्पर्धा में तीन पदक जीत एक सफल पैरालिंपियन के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया है. जोगिंदर ने 1984 में ही पुरुषों के शॉट पुट एल6 में रजत पदक के रूप में अपना पहला पदक जीता. इसी आयोजन में उन्होंने जेवलिन थ्रो एल6 और डिस्कस थ्रो एल6 स्पर्धा, दोनों में कांस्य पदक अपने नाम किया.

गिरिश एन गौड़ा : गिरिश ने 2012 में लंदन में हुए पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद एफ42 स्पर्धा में रजत पदक जीता था. इस वर्ष भारत की झोली में यही एक पदक आया था.

दीपा मलिक : दीपा ने रियो 2016 पैरालिंपिक खेलों में महिला शॉट पुट एफ53 इवेंट में रजत पदक जीता था. इस जीत के साथ ही दीपा पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला भी बन गयीं.

भाविना पटेल : भाविना ने अपने डेब्यू पैरालिंपिक (टोक्यो 2020) के टेबल टेनिस स्पर्धा में ही रजत पदक जीत अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था. भाविना पैरा खेलों के टेबल टेनिस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं.

निषाद कुमार : टोक्यो 2020 खेलों में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की छलांग के साथ पुरुष ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था. यह निषाद का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी था.

योगेश कथुनिया : योगेश ने टोक्यो 2020 के खेलों में पुरुष डिस्कस थ्रो के एफ56 वर्ग में 44.58 मीटर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया था.

प्रवीण कुमार : प्रवीण ने टोक्यो 2020 पैरालिंपिक खेलों के पुरुष ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में नये एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक हासिल किया था.

सिंहराज अधना : सिंहराज ने टोक्यो 2020 खेलों में पुरुषों के मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पहले कांस्य और फिर 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 इवेंट में रजत पदक जीता था.

सुहास यतिराज : सुहास ने टोक्यो 2020 पैरालिंपिक खेलों में पुरुष एकल बैडमिंटन एसएल4 स्पर्धा में रजत पदक जीता था.

इन सब पैरालिंपियनों के अतिरिक्त राजिंदर सिंह रहेलू ने एथेंस 2004 में पुरुष पावरलिफ्टिंग के 56 किग्रा वर्ग, वरुण सिंह भाटी ने रियो 2016 में पुरुष ऊंची कूद एफ42 वर्ग, सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने टोक्यो 2020 में पुरुष जेवलिन थ्रो के एफ46 वर्ग, शरद कुमार ने टोक्यो 2020 में पुरुष ऊंची कूद टी42 वर्ग, हरविंदर सिंह ने टोक्यो 2020 में मेंस इंडिविजुअल रिकर्व- ओपन आर्चरी और मनोज सरकार ने टोक्यो 2020 में पुरुष एकल बैडमिंटन एसएल3 स्पर्धा का कांस्य अपने नाम किया है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें