21.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 01:52 pm
21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

IPL 2024 की तैयारी में जुटी येलो आर्मी, एमएस धोनी का टीम को इंतजार

Advertisement

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) को शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं. IPL 2024 की उलटी गिनती चालू हो गई है. CSK के कुछ खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) को शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं. IPL 2024 की उलटी गिनती चालू हो गई है. जिसे देखते हुए एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कुछ खिलाड़ी चेन्नई पहुंच गए हैं और उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. सीएसके का अभ्यास शिविर चेन्नई में होने जा रहा है. इस अभ्यास शिविर के लिए दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई स्टार खिलाड़ी चेन्नई पहुंच चुके हैं. वैसे भी दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आईपीएल 2024 काफी अहम होने जा रहा है. दोनों खिलाड़ी  आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके फिर से भारतीय टीम में जगह बनाना चाहेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार (1 मार्च) को खिलाड़ियों के पहले बैच के आगमन की पुष्टि की थी. इसमें  सिमरजीत सिंह (तेज गेंदबाज), राजवर्धन हैंगरगेकर (ऑलराउंडर), मुकेश चौधरी (तेज गेंदबाज), प्रशांत सोलंकी (स्पिनर), अजय मंडल (ऑल-राउंडर) और दीपक चाहर (तेज गेंदबाज) का नाम शामिल था. फि शनिवार को ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी चेन्नई पहुंच गए. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘स्थानीय (भारतीय) खिलाड़ियों का पहला जत्था शुक्रवार को यहां पहुंच गया है. अगले कुछ दिनों में और खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है.

- Advertisement -

IPL 2024: MS Dhoni का टीम को इंतजार

टीम के कप्तान एमएस धोनी के आगमन की अभी पुष्टि नहीं हुई है. आगामी लोकसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया था. शुरुआती 17 दिनों की अवधि के दौरान 21 मैच होंगे. ये 21 मैच 10 शहरों में खेले जाएंगे. इस शेड्यूल की खास बात यह है कि ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने शुरुआती घरेलू मुकाबले वाइजैग (विशाखापत्तनम) में ही खेलेगी. वहीं बाकी टीमों के घरेलू मैच उनके होम ग्राउंड पर होने वाले हैं.

IPL 2024: अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में गए हैं MS Dhoni

एमएस धोनी शुक्रवार को अपनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर गए हैं. जामनगर में भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रही हैं. एमएस धोनी उसी पार्टी में शामिल होने के लिए गए हैं.

IPL 2024: चेन्नई ने जीती है पांच आईपीएल ट्रॉफी

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है. चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई ने भी पांच पार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने साल (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था. वहीं मुंबई इंडियंस ने साल (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) में ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

IPL 2024: इन टीमों ने जीता आईपीएल का खिताब

  1. 2008 विजेता: राजस्थान रॉयल्स
  2. 2009 विजेता: डेक्कन चार्जर्स
  3. 2010 विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
  4. 2011 विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
  5. 2012 विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स
  6. 2013 विजेता: मुंबई इंडियंस
  7. 2014 विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स
  8. 2015 विजेता: मुंबई इंडियंस
  9. 2016 विजेता: सनराइज़र्स हैदराबाद
  10. 2017 विजेता: मुंबई इंडियंस
  11. 2018 विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
  12. 2019 विजेता: मुंबई इंडियंस
  13. 2020 विजेता: मुंबई इंडियंस
  14. 2021 विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
  15. 2022 विजेता: गुजरात टाइटन्स
  16. 2023 विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

  1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें