![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/ea3ed8be-2723-48ca-a038-c378e1f2a814/India_3.jpg)
T20 Worldcup 2022 में इस बार टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ियों की भरमार थी. चाहे क्वालिफायर मैचों की बात करें या सेमीफाइनल की, 30 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर खिलाड़ियों ने बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग में अपने आपको सबसे आगे रखा. जूनियर खिलाड़ियों को सिर्फ टहलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ले गए. उन्हें एकाद मैच खिलाकर फुरसत कराने के साथ पूरी टीम की मिट्टी पलीत करा दी. जी हां, हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विकेटकीपर-बॉलरों की. विराट कोहली और सूर्य कुमार यादव भी इस क्लब में थे, जिन्होंने इज्जत बचा ली.
![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/68577df5-51f3-4938-babb-568ef6da8f20/Rohit.jpg)
Rohit Sharma
35 साल के रोहित शर्मा अभी टीम इंडिया के कप्तान है. वह अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अक्टूबर में भारत में हुए टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी शानदार रही थी. लेकिन वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे में उनके बल्ले से सिर्फ एक पचासा निकला. वह भी नीदरलैंड जैसी कमजोर टीम के सामने.
![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-06/93b8e77b-1758-4deb-a29d-33f24e332f47/Dinesh_Karthik.jpg)
Dinesh Kartik
भारत के फिनिशर दिनेश कार्तिक सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं. वह 37 साल के हो चले हैं. विकेट कीपिंग और बल्लेबाजी में उनकी फॉर्म शानदार चल रही है. लेकिन इसे आगे बरकरार रख पाना स्थिति पर निर्भर करेगा.
![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/3b87cd08-3f8a-4479-9204-3c6c9d81c770/Bhuvi.jpg)
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार भारत के पेस बॉलर हैं. उनकी उम्र 32 की हो चली है. T20 Cricket World Cup में उनकी गेंदबाजी खास कमाल नहीं दिखा सकी. कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.
![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/dafae3db-273b-413c-99d1-dd2c00834a63/Shami.jpg)
Mohammed Shami
32 साल के Mohammed Shami भी पेस बॉलर हैं. T20 Cricket World Cup के कई मैचों में उन्हें खिलाया गया. उन्होंने टीम को सफलता भी दिलाई लेकिन सेमीफाइनल में कुछ खास रंग नहीं दिखा सके.
![T20 World Cup 2022: 30 के पार सिर्फ 2 निकले दमदार, बाकी फिसड्डी निकले चार 6 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/86c956a0-99f1-4de8-a535-314dcb5b6aa0/Suryakumar.jpg)
Suryakumar Yadav
सूर्यकुमार यादव को Mr 360 का खिताब मिला. पूरे T20 Cricket World Cup Tournament में उनकी बल्लेबाजी चर्चा का केंद्र रही. टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय रहा. लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में वह भी नहीं चल सके. इस टूर्नामेंट के साथ उन्होंने फास्टेस्ट 1000 रन भी पूरे किए. वह इस समय 32 साल के हैं.