17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Gupt Navratri 2022:मनोकामना पूर्ति के लिए राशि अनुसार गुप्त नवरात्रि पर देवी को अर्पित करें इस रंग के फूल

Advertisement

Gupt Navratri 2022: माघ नवरात्रि, जिसे गुप्त नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है, नौ दिनों की अवधि है जो शक्ति या देवी मां के नौ रूपों को समर्पित है. माघ नवरात्रि शुरू हो चुकी है जो 10 फरवरी तक चलेगी.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Gupt Navratri 2022: माघ मास में पड़नेवाली गुप्त नवरात्रि के बारे में ज्यादातर जगहों पर कम जानी जाती है, मुख्य रूप से उत्तर भारतीय राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मनाई जाती है. माघ मास (Magh Maas) में मनाई जाने वाली गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2022) का महापर्व इस साल 02 से 10 फरवरी 2022 के बीच मनाया जायेगा. आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. दस महाविद्याओं का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए आपको अपनी राशि के अनुसार देवी को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए जान लें.

- Advertisement -

मेष राशि

मेष : मेष राशि मंगल ग्रह से संबंधित है. इस राशि के लोगों को शक्ति की साधना करते समय हमेशा गुड़हल, लाल गुलाब या फिर किसी अन्य तरह के लाल रंग के पुष्प ही चढ़ाने चाहिए. देवी पूजा के इस उपाय को करने पूजा करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं.

वृषभ राशि

वृषभ : वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है. इसलिए इस राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा को सफेद कमल, सफेद गुड़हल, सदाबहार, बेला, हरसिंगार अथवा कोई अन्य सफेद पुष्प चढ़ाने चढ़ाना चाहिए.

मिथुन

मिथुन : इस राशि स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए मिथुन राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पीला कनेर, गुड़हल, गेंदा आदि के पुष्प अर्पित करनी चाहिए.

कर्क राशि

कर्क : कर्क राशि चंद्र ग्रह से संबंधित है. इस राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा को चमेली, सदाबहार, रातरानी के पुष्प विशेष रूप से अर्पित करने चाहिए. गेंदा और गुड़हल का पुष्प देवी दुर्गा को चढ़ाना भी इस राशि के लोगों के लिए शुभ है.

सिंह राशि

सिंह : सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. इस राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि पर देवी कों कमल, गुलाब, कनेर या फिर गुड़हल के फूल अर्पित करनी चाहिए.

कन्या राशि

कन्या : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है. इसलिए इस राशि के जातकों को गुप्त नवरात्रि पर देवी को गुलाब, हरसिंगार, गेंदा का फूल या कोई और सुगंधित फूल देवी को चढ़ाना चाहिए.

तुला राशि

तुला : इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. ऐसे में इस राशि के लोग गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा को गेंदा, जूही, हरसिंगार, सफेद कमल, सफेद कनेर के पुष्प चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक : इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इस राशि के लोगों को देवी को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. लाल रंग में गुलाब, गुड़हल, लाल गेंदा आदि के फूल चढ़ा सकते हैं.

Also Read: Gupta Navratri 2022: दूसरे दिन होती है देवी चंद्रघंटा की पूजा, मंत्र,आरती समेत इस दिन की पूरी डिटेल जानें
धनु राशि

धनु : इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. गुप्त नवरात्रि पर धनु राशि के लोगों को देवी का आशीर्वाद पाने के लिए कनेर, गुड़हल, कमल, गुलाब के फूल चढ़ने चाहिए.

मकर राशि

मकर : मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. इस राशि के लोगों को देवी दुर्गा को अपराजिता, कमल, गुलाब, गेंदा, गुड़हल आदि के फूल चढ़ाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

कुम्भ राशि

कुम्भ : इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं. इसलिए इस राशि के लोगों को देवी माता को अपराजिता, कमल, गेंदा, गुलाब, गुड़हल के फूल चढ़ाना चाहिए.

Also Read: Magha Gupta Navratri 2022: 10 महाविद्या की उपासना का दिन है गुप्त नवरात्रि, भक्त इन बातों का ध्यान रखें
मीन राशि

मीन : इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इसलिए मीन राशि के लोगों को गुप्त नवरात्रि पर देवी दुर्गा को कनेर, कमल, गुलाब, गुड़हल के पुष्प चढ़ानी चाहिए.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें