23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Pisces Horoscope Today: मीन राशि के करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल

Advertisement

Today horoscope आज का मीन   राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 6 जनवरी 2024 horoscope in hindi : मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Audio Book

ऑडियो सुनें

मीन:-   आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा. माता-पिता के सहयोग से कारोबार  में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति स्ट्राग रहेगी. आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा.  गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा.. कार्यस्थल पर लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

- Advertisement -

प्रेम राशिफल
शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे और जीवन साथी की सलाह और विचारधारा उन्हें बहुत रास आएगी, इसलिए आज वह अपने जीवनसाथी के नाम से कोई नया काम शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं.
लकी नंबर 6
लकी कलर  आसमानी

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

दोहा

जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज।

करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज।।

चौपाई

जयति-जयति शनिदेव दयाला।

करत सदा भक्तन प्रतिपाला।।

चारि भुजा तन श्याम विराजै।

माथे रतन मुकुट छवि छाजै।।

परम विशाल मनोहर भाला।

टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला।।

कुण्डल श्रवण चमाचम चमकै।

हिये माल मुक्तन मणि दमकै।।

कर में गदा त्रिशूल कुठारा।

पल विच करैं अरिहिं संहारा।।

पिंगल कृष्णो छाया नन्दन।

यम कोणस्थ रौद्र दुःख भंजन।।

सौरि मन्द शनी दश नामा।

भानु पुत्रा पूजहिं सब कामा।।

जापर प्रभु प्रसन्न हों जाहीं।

रंकहु राउ करें क्षण माहीं।।

पर्वतहूं तृण होई निहारत।

तृणहंू को पर्वत करि डारत।।

राज मिलत बन रामहि दीन्हा।

कैकइहूं की मति हरि लीन्हा।।

बनहूं में मृग कपट दिखाई।

मात जानकी गई चुराई।।

लषणहि शक्ति बिकल करि डारा।

मचि गयो दल में हाहाकारा।।

दियो कीट करि कंचन लंका।

बजि बजरंग वीर को डंका।।

नृप विक्रम पर जब पगु धारा।

चित्रा मयूर निगलि गै हारा।।

हार नौलखा लाग्यो चोरी।

हाथ पैर डरवायो तोरी।।

भारी दशा निकृष्ट दिखाओ।

तेलिहुं घर कोल्हू चलवायौ।।

विनय राग दीपक महं कीन्हो।

तब प्रसन्न प्रभु ह्नै सुख दीन्हों।।

हरिशचन्द्रहुं नृप नारि बिकानी।

आपहुं भरे डोम घर पानी।।

वैसे नल पर दशा सिरानी।

भूंजी मीन कूद गई पानी।।

श्री शकंरहि गहो जब जाई।

पारवती को सती कराई।।

तनि बिलोकत ही करि रीसा।

नभ उड़ि गयो गौरि सुत सीसा।।

पाण्डव पर ह्नै दशा तुम्हारी।

बची द्रोपदी होति उघारी।।

कौरव की भी गति मति मारी।

युद्ध महाभारत करि डारी।।

रवि कहं मुख महं धरि तत्काला।

लेकर कूदि पर्यो पाताला।।

शेष देव लखि विनती लाई।

रवि को मुख ते दियो छुड़ाई।।

वाहन प्रभु के सात सुजाना।

गज दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना।।

जम्बुक सिंह आदि नख धारी।

सो फल ज्योतिष कहत पुकारी।।

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं।

हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।।

गर्दभहानि करै बहु काजा।

सिंह सिद्धकर राज समाजा।।

जम्बुक बुद्धि नष्ट करि डारै।

मृग दे कष्ट प्राण संहारै।।

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी।

चोरी आदि होय डर भारी।।

तैसहिं चारि चरण यह नामा।

स्वर्ण लोह चांदी अरु ताम्बा।।

लोह चरण पर जब प्रभु आवैं।

धन सम्पत्ति नष्ट करावैं।।

समता ताम्र रजत शुभकारी।

स्वर्ण सर्व सुख मंगल भारी।।

जो यह शनि चरित्रा नित गावै।

कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै।।

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला।

करैं शत्राु के नशि बल ढीला।।

जो पंडित सुयोग्य बुलवाई।

विधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई।।

पीपल जल शनि-दिवस चढ़ावत।

दीप दान दै बहु सुख पावत।।

कहत राम सुन्दर प्रभु दासा।

शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा।।

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 6 जनवरी 2024: मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए ऐसा रहेगा दिन, पढ़ें आज राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि के प्रेम जीवन के लिए दिन है कमजोर, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि को कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वाले वाहन संभलकर चलाएं, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए साल का पहला दिन, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Virgo  Horoscope Today: कन्या राशि वाले अधिकारियों के साथ बेहतर संबध बनायें, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra  Horoscope Today: तुला राशि वालों को प्रेम जीवन में दिक्कत उठानी पड़ेगी, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक राशि वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Sagittarius  Horoscope Today: धनु राशि वालों को शारीरिक समस्या परेशान करेगी, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वालों को यात्रा करनी पड़ेगी, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius  Horoscope Today: कुंभ राशि को सावधानी बरतनी चाहिए, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि के करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे, जानें आज 6 जनवरी 2024 का राशिफल

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें