18.8 C
Ranchi
Sunday, February 9, 2025 | 10:33 am
18.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

झारखंड के कवि नीरज नीर और अशोक सिंह को मिला सृजनलोक कविता सम्मान

Advertisement

रांची : झारखंड के साहित्यकारों और कवियों में शुमार नीरज नीर और अशोक सिंह को सृजनलोक कवित सम्मान से अलंकृत किया गया है. इसमें कवि एवं कथाकार नीरज नीर को उनके कविता संग्रह ‘जंगल में पागल हाथी और ढोल’ के लिए वर्ष 2018 का सृजनलोक कविता सम्मान दिया गया है, जबकि कवि अशोक सिंह को […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

रांची : झारखंड के साहित्यकारों और कवियों में शुमार नीरज नीर और अशोक सिंह को सृजनलोक कवित सम्मान से अलंकृत किया गया है. इसमें कवि एवं कथाकार नीरज नीर को उनके कविता संग्रह ‘जंगल में पागल हाथी और ढोल’ के लिए वर्ष 2018 का सृजनलोक कविता सम्मान दिया गया है, जबकि कवि अशोक सिंह को उनके काव्य संग्रह ‘कई कई बार होता है प्रेम’ को वर्ष 2019 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है.

- Advertisement -

साहित्यकार एवं कवि नीरज नीर ने बताया कि यह सम्मान उन्हें चेन्नई स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखिका चित्रा मुद्गल, प्रसिद्ध आलोचक एवं बाल साहित्यकार दिविक रमेश एवं चेन्नई स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति संदीप संचेती उपस्थित थे, जिनके करकमलों से साहित्यकारों को यह सम्मान प्रदान किया गया. यह कार्यक्रम सृजनलोक प्रकाशन एवं एसआरएम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

अपनी रचना ‘जंगल में पागल हाथी और ढोल’ के बारे में कवि नीरज नीर ने बताया कि जल, जंगल और जमीन से जुड़ी कविताएं अपने व्यापक जन सरोकार के लिए अलग से पहचानी एवं रेखांकित की जाती हैं. उन्होंने बताया कि उनके इस संकलन के लिए पहले भी लखनऊ में महेंद्र स्वर्ण साहित्य सम्मान प्रदान किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वहां नीदरलैंड की विदुषी पुष्पिता अवस्थी और नॉर्वे के शरद आलोक की गरिमामय उपस्थिति रही.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें