![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 1 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/941d43f6-b2cb-4642-ad78-476596535cae/don_3.jpg)
फरहान अख्तर डॉन 3 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में रणवीर सिंह डॉन बन रहे हैं. डॉन के तीसरे भाग में रणवीर, शाहरुख खान की जगह लेंगे. डॉन 3 के मेकर्स ने इसका वीडियो भी शेयर किया था.
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 2 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-08/3dde1107-24be-4cfa-a458-2321ddc2618b/kiara.jpg)
डॉन 3 में रणवीर सिंह संग कौन एक्ट्रेस इश्क लडाएंगी, इसे लेकर अलग-अलग नाम आ चुके है. कियारा आडवाणी से लेकर दीपिका पादुकोण का भी नाम इसमें आ चुका है.
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 3 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/02f034eb-f5e6-4165-a58b-303324aab170/priyanka_chopra__4_.jpg)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉन 3 के लिए फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया है. सूत्र की मानें तो, “डॉन 3 की टीम ने प्रियंका से उनके किरदार को फिर से दिखाने के लिए संपर्क किया है.”
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 4 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-11/fc8a2287-61a9-486e-99dc-3046c70e63c6/priyanjka_chopra.jpg)
सूत्र के अनुसार, पहली कुछ मुलाकातें तब हुईं जब प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक और प्रोफेशनल कमिटमेंट के लिए भारत आईं थी. प्रियंका का फरहान के साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह इसे सफल बनाने की कोशिश कर रही हैं और अपने शेड्यूल की जांच कर रही हैं.
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 5 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-07/a3694b40-c6f3-49ea-b1c4-f18246faff33/priyanka_srk__1_.jpg)
सूत्र ने ये भी कहा कि, उनकी वापसी भी हकीकत बन सकती है क्योंकि शाहरुख अब इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं. हालांकि जी ली जरा फरहान और प्रियंका के लिए नहीं हो सकी, इसलिए दोनों की टीम डॉन 3 को सफल बनाने की कोशिश कर रहे.
सूत्र ने कहा, फरहान रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ डॉन 3 के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. वह बस प्रियंका की ओर से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं.
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ भारत का दौरा किया. कपल मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के लिए भारत में था.
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 8 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-01/a990754f-a276-4309-9f2c-494170e4099a/priyannka.jpg)
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी का स्वागत किया. बेटी के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है.
बता दें कि शाहरुख खान की डॉन 2006 में रिलीज हुई थी. फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में इसी नाम से रिलीज हुई फिल्म का आधिकारिक रीमेक थी. वहीं, डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी.
![Don 3 में रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाएंगी बॉलीवुड की ये हसीना, फरहान अख्तर ने किया कन्फर्म! जानें नाम 10 Undefined](https://cdnimg.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2023-10/c925fc3a-947d-4d67-b7c9-233287760dca/ranveer.jpg)
रणवीर सिंह डॉन 3 के अलावा सिंघम 3 के लिए भी सुर्खियों में है. फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है. रोहित शेट्टी अपने फिल्म की शूटिंग में लगे हुए है.
Also Read: Barsatein: सिम्बा नागपाल के बाद ये शख्स ले रहा शो में एंट्री, आराधना-रेयांश की जिंदगी होगी तबाह!