![आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, Photos 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/097dc17a-53da-4252-82ae-8b15fe7b6a7e/alia3.jpg)
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है. आलिया मां बनने वाली हैं. कपूर और भट्ट परिवार ने आलिया के गोद भराई का जश्न मनाया. गोद भराई की तसवीरें बेहद खूबसूरत है.
![आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, Photos 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/26903283-abb4-4819-a992-65d36762a8db/alia_3.jpg)
आलिया भट्ट की गोद भराई में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, श्वेता बच्चन, आलिया की मां सोनी राजदान, नताशा नंदा, रीमा जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी शामिल हुए. आलिया के करीबी अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन भी मौजूद थे.
![आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, Photos 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/b56e26bb-082a-4195-a83d-546077cb6050/alia1.jpg)
आलिया भट्ट येलो एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लगी. बता दें कि आलिया ने जून में पति रणबीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. कपल ने इसी साल अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए थे.
![आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, Photos 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/cc7a90e6-6d2f-4be5-8bc7-11d642da2da6/alia2.jpg)
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने ब्रांड के मैटरनिटी आउटफिट लॉन्च किया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी. वहीं, एक इंटरव्यू में कपल ने बताया था कि, वो अपने जीवन के इस नए पेज के लिए कितने उत्साहित हैं.
![आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, Photos 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/8b4a62cc-067b-4ce6-8efd-0d2bcf610670/alia5.jpg)
रणबीर कपूर की बहन और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा जैन ने ये खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की है. बता दें कि दोनों रिद्धिमा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते है.