![भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, कहा-इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट से मुझे प्यार 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/9fb20d6c-38c2-465a-beb3-939c5b8ff0a3/swara_bhaskar.jpg)
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में आज बाॅलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कार शामिल हुईं. स्वरा भास्कर और राहुल गांधी साथ यात्रा में चलते नजर आये. स्वरा भास्कर और राहुल गांधी का वीडियो कांग्रेस के ट्विटर हैंडिल से ट्वीट किया गया है.
![भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, कहा-इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट से मुझे प्यार 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/7949c9a1-d53f-4b0d-98d4-322abecd1f58/swara__bhasker_2.jpg)
स्वरा भास्कर ने खुद भी ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि वो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट की सराहना की और कहा कि उन्हें इनसे प्रेम है. इस यात्रा में शामिल होने वालों की उन्होंने तारीफ भी की.
![भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, कहा-इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट से मुझे प्यार 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/39d4137a-b7b9-4faa-9b4f-958848c7777d/swara_bhaskar_1.jpg)
स्वरा भास्कर ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की. कांग्रेस ने स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सपनों के पूरे होने की बात कही गयी है. इससे पहले राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में अन्य कई अभिनेत्रियां शामिल हुई हैं.
![भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, कहा-इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट से मुझे प्यार 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/2b7372d5-fd53-4f66-b760-4727264f4519/swara_bhaskar_5.jpg)
भारत जोड़ो यात्रा में तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जायेगी. यह यात्रा फिलहाल मध्यप्रदेश में है और इसे कश्मीर तक जाना है. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है.
![भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, कहा-इस यात्रा के उत्साह और कमिटमेंट से मुझे प्यार 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-12/6e2e09d9-ee96-4c09-9c30-33e5ac6f096f/swara_bhaskar_3.jpg)
भारत जोड़ो यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हैं, जिनमें राहुल गांधी आम लोगों के साथ काफी आत्मीयता से मिल रहे हैं. बच्चे, लड़कियां, वृद्ध सभी के साथ उनकी तस्वीरें बहुत पसंद की जा रही हैं.