26.1 C
Ranchi
Thursday, February 6, 2025 | 03:37 pm
26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Emergency in India: ‘इमरजेंसी के दौरान मच गया था हाहाकार’, सदन की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

Advertisement

Emergency in India : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने इमरजेंसी के कालखंड का जिक्र किया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Emergency in India : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में इमरजेंसी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में भारत एक गणतंत्र के रूप में 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है. देश में 1975 में इमरजेंसी लागू किया गया था. यह हमारे संविधान पर सीधा हमला था. ऐसे अनेक हमलों के बाद भी देश ने असंवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त करके दिखाया.

- Advertisement -

इमरजेंसी के दौरान मच गया था हाहाकार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का संविधान, बीते दशकों में हर चुनौती, हर कसौटी पर खरा उतरा है. जिस वक्त संविधान का निर्माण हो रहा था, उस वक्त भी दुनिया में ऐसी ताकतें थीं, जो भारत के असफल होने की प्रार्थना कर रहीं थीं. राष्ट्रपति ने अपने 55 मिनट के अभिभाषण में कहा कि देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर अनेक बार हमले किये गये. उन्होंने कहा कि आज 27 जून है. 25 जून, 1975 को लागू हुआ इमरजेंसी, संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था. उस समय पूरे देश में हाहाकार मच गया था.

New Project 60 1
Emergency in india: 'इमरजेंसी के दौरान मच गया था हाहाकार', सदन की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा 2

भारत के मूल में गणतंत्र की परंपराएं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के मूल में गणतंत्र की परंपराएं रही हैं. सरकार भी भारत के संविधान को केवल राजकाज का माध्यम भर नहीं मानती है, बल्कि हमारा संविधान जन-चेतना का हिस्सा हो, इसके लिए कोशिश जारी है. इसी ध्येय के साथ मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू किया.

Also Read : Parliament: ‘इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला’, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें