24.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 06:50 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव

Advertisement

Chandrayaan-3: सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा. उनके 22 सितंबर 2023 के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद है.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 10

भारत के चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO, इसरो) ने आज यानी सोमवार को इसकी घोषणा की है. इससे पहले रोवर प्रज्ञान शनिवार को सुप्तावस्था या निष्क्रिय अवस्था में चला गया था. इसरो ने ‘एक्स’ पर लिखा कि विक्रम लैंडर भारतीय समयानुसार सुबह करीब आठ बजे सुप्तावस्था में चला गया.

- Advertisement -
Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 11

इससे पहले चास्ते, रंभा-एलपी और इलसा पेलोड द्वारा नये स्थान पर यथावत प्रयोग किये गये. जो आंकड़े संग्रहित किये गये, उन्हें पृथ्वी पर भेजा गया. पेलोड को बंद कर दिया गया और लैंडर के रिसीवर को चालू रखा गया है.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 12

इसरो के मुताबिक सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी से भी ऊर्जा मिलना बंद हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के पास ही निष्क्रिय अवस्था में चला जाएगा. उनके 22 सितंबर 2023 के आसपास सक्रिय होने की उम्मीद है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने पहले कहा था कि चंद्र मिशन के रोवर और लैंडर चंद्रमा की रात में निष्क्रिय हो जाएंगे.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 13

इससे पहले इसरो ने कहा था कि विक्रम लैंडर ने सोमवार को एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की. इसरो ने सोशल साइट एक्स पर किये पोस्ट में कहा कि विक्रम ने एक बार फिर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 14

इसरो ने कहा है कि स्लीप मोड में जाने के बाद विक्रम लैंडर के सभी पेलोड्स बंद कर दिए गए हैं. इसको ने यह भी कहा कि हालांकि लैंडर के रिसीवर को चालू रखा गया है.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 15

गौरतलब है कि भारत ने इतिहास रचते हुए 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतरा था. सबसे बड़ी बात की ऐसा कारनामा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है. भारत ने अपने इस मिशन में चांद पर ऑक्सीजन, एल्युमिनियम, आयरन जैसे कई पदार्थ और रासायनिक तत्वों का पता लगा चुका है.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 16

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो रही है. ऐसे में लैंडर विक्रम और रोवर को स्लीप मोड में डाल दिया गया है.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 17

लैंडर विक्रम स्लीप मोड में चला गया है. अब इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 22 सितंबर 2023 को फिर से विक्रम लैंडर सक्रिय हो सकता है. स्लिप मोड में जान से एक दिन पहले यानी रविवार को विक्रम लैंडर ने चांद पर छलांग लगाई थी. वह अपनी जगह से कूदकर 30 से 40 सेंटीमीटर दूर गया.

Undefined
Chandrayaan-3: रोवर के बाद लैंडर विक्रम भी स्लीप मोड में, पेलोड को भी किया गया बंद, इस तारीख को होगा एक्टिव 18

वहीं, चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर को चांद पर ऐसी जगह लाकर स्लीप मोड में डाल दिया गया है, जहां दोबारा सूरज उगने पर उसे सौर ऊर्जा मिलेगी, तो वह वापस से एक्टिव मोड में आ जाएगा. 

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें