15.1 C
Ranchi
Friday, February 14, 2025 | 04:35 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो में जश्न, अब चंदा मामा दूर नहीं टूर के हैं

Advertisement

लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग का पहला चरण करीब 11 मिनट का था. इसके बाद इसके दूसरे चरण की शुरुआत 5.56 बजे हुई. इस दौरान होरिजेंटल वेलोसिटी को कम करके वर्टिकल वेलोसिटी को बढ़ा दिया गया. इसका तीसरा चरण 5.59 बजे शाम को पूरा हो गया और फिर इसके पांच मिनट से कुछ पहले ही लैंडर विक्रम सॉफ्ट लैंडिंग कर गया.

Audio Book

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली : भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद इसरो के कार्यालय में जश्न का माहौल है. बुधवार की शाम को लैंडर विक्रम निर्धारित समय 6.4 बजे से पहले ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर गया. इसकी लैंडिंग को चार चरण में बांटा गया था. पहले चरण के दौरान इसके होरिजेंटल गति को कम किया गया. इसका पहला चरण करीब 11 मिनट का था. इसके बाद इसके दूसरे चरण की शुरुआत 5.56 बजे हुई. इस दौरान होरिजेंटल वेलोसिटी को कम करके वर्टिकल वेलोसिटी को बढ़ा दिया गया. इसका तीसरा चरण 5.59 बजे शाम को पूरा हो गया और फिर इसके बाद 6.4 मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर गया.

भारत चांद पर है : इसरो प्रमुख

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंडर विक्रम के सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि हमने चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने कहा कि भारत चांद पर है.

दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बना भारत

इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ. इसके साथ ही, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है.

लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह को चूमकर रची नई इबारत

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-3’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नई इबारत रची. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली. यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था.

Also Read: Chandrayaan-3 Cost: चंद्रयान-3 में आए इतने खर्च, US ने 63 साल पहले ही खर्च कर दिये थे 3000 गुना ज्यादा पैसे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर विक्रम के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस अवसर पर कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है. उन्होंने कहा कि यह पल अविस्मरणीय है, यह क्षण अभूतपूर्व है, यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. यह क्षण नए भारत के जयघोष का है. यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें