![बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/600ba402-0b70-47b2-9cf5-b829f8d6bd5d/1d4be5a6_8a70_45c3_91fc_f0d01b04777d.jpg)
रविवार 28 अगस्त को विभर्ते एनजीओ ने अपने नारी रक्षार्थ मुहिम के तहत सशक्त नारी सशक्त समाज की अवधारणा को चरितार्थ करने के दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बिभर्ते पाठशाला यमुना खादर मयूर विहार फेज एक और बरसाना राधा रानी महल के आस पास के स्लम में वंचित महिलाएं और लड़कियों के लिए मासिक धर्म चक्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरुकता अभियान चलाया.
![बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/86419a77-e95d-4423-9853-8d9639cd2779/8a568f85_a03a_4bdd_adc1_ae61b5e1342a.jpg)
इसअभियान के तहत महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड और बच्चों के बीच खिलौने का वितरण किया. महिलाओं को बिभर्ते एनजीओ टीम की महिला सदस्यों ने बेहतर स्वास्थ्य के बारे में बताया और उन्हें मिठाई भी दी.
![बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/0cf3f061-6c29-48da-94a4-c321f4eae311/6321a9a5_8a61_47dc_8ec9_96bf86290f89.jpg)
बिभर्ते एनजीओ की तरफ से मथुरा में इस अभियान का नेतृत्व अनुपम जी, शीतल जी और सुनीता जी ने किया और यमुना खादर दिल्ली में ऋषिका वर्मा, अफसा, प्रेरणा, पुष्पा और सचिन शमिल हुए.
![बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/f8c8d536-c706-4f46-93e5-d95e437dd0af/7c93ddb8_679e_4933_8995_b0fa368f682f.jpg)
बिभर्ते एनजीओ हमेशा कि तरह आगे भी महिला सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए काम करती रहेगी. बिभर्ते अपने नारी सशक्तिकरण और नारी रक्षार्थ और जागरुकता के लिए काफी लंबे समय से काम कर रही है.
![बिभर्ते एनजीओ ने मथुरा, बरसाना और यमुना खादर दिल्ली के मलिन बस्तियों में चलाया माहवारी जागरुकता अभियान 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-08/43b64736-26e2-463a-97d5-c4c4e15e12db/47e0c439_1e90_4f28_a52d_5fe49cfede00.jpg)
इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जायेगा. बिभर्ते एनजीओ सशक्त नारी सशक्त समाज के प्रति समर्पित है एवं नारी रक्षार्थ अभियान चला रहीं हैं जिसके तहत अगले दो साल में देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 5,00,000 महिलाओं और युवतियों को उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं आत्मरक्षा एवं आत्म निर्भर बनाने की ट्रेनिंग दी जायेगी.