नयी दिल्ली : देश के चार राज्यों बिहार,पंजाब, कर्नाटक और मध्यप्रदेश के कुल 18 सीटों के लिए सुबह से ही मतगणना जारी है. सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ किया गया था. पंजाब में एक सीट का नतीजा आ गया है. कांग्रेस की परनित कौर ने अकाली दल के उम्मीदवार को 23 हजार वोटों से हरा दिया.
मध्यप्रदेश के तीनों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है. वहीं पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल एक-एक सीट पर आगे चल रही है. कर्नाटक में तीनों सीटों के रुझान मिलने शुरू हो गये है. दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा आगे चल रही है.
गौरतलब हो कि इन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव 21 अगस्त को हुए. इन सभी राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजे दोपहर तक आ जाएंगे.
.jpg)
राज्य | कुल सीटें | भाजपा | कांग्रेस | जदयू | आप | अन्य |
बिहार | 10 | 4(आगे) | कांग्रेस+JDU+RJD- 6(आगे) | |||
मध्यप्रदेश | 03 | 2(आगे) | 1(आगे) | |||
पंजाब | 02 | अकाली दल 1(आगे) | परनित कौरजीती | |||
कर्नाटक | 03 | 1(आगे) | 1जीत, 1(आगे) |