15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 10:47 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

बड़ी खबर: ऑर्बिटर ने भेजी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की तस्वीर, इसरो कर रहा संपर्क करने की कोशिश

Advertisement

बेंगलुरु : चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की क्रैश लैंडिंग नहीं हुई है. इस बात की पुष्‍टि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के सिवन ने की है. उन्होंने रविवार को कहा कि विक्रम लैंडर का लोकेशन हमें मिल चुका है. इसरो को पता चल चुका है कि विक्रम लैंडर अभी कहां है हालांकि अबतक […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

बेंगलुरु : चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की क्रैश लैंडिंग नहीं हुई है. इस बात की पुष्‍टि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के सिवन ने की है. उन्होंने रविवार को कहा कि विक्रम लैंडर का लोकेशन हमें मिल चुका है. इसरो को पता चल चुका है कि विक्रम लैंडर अभी कहां है हालांकि अबतक इसरो का उससे संपर्क नहीं हो पाया है. अंतरिक्ष एजेंसी उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है. इसके बारे में जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. सिवन ने बताया कि ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज भी क्लिक की है.

- Advertisement -

इसरो प्रमुख ने कहा कि जी हां, हमें लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है. ‘हार्ड लैंडिंग’ की वजह से उसे नुकसान पहुंचने के सवाल पर सिवन ने कहा कि हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता. उन्होंने कहा कि ‘विक्रम’ मॉड्यूल से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं.

गौरलतब है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था. लैंडर को शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गयी, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

इसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें