29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

ISRO चीफ सिवन बोले- अगले 14 दिनों तक होगी लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क की कोशिश

Advertisement

इसरो (ISRO) के चेयरमैन के सिवन ने कहा है कि अभी चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से हमारा संपर्क बेशक टूट गया है, लेकिन अगले 14 दिनों के अंदर लैंडर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि लैंडिंग के आखिरी चरण को सही तरीके से पूरा नहीं किया जा सका. आखिरी चरण […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

इसरो (ISRO) के चेयरमैन के सिवन ने कहा है कि अभी चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से हमारा संपर्क बेशक टूट गया है, लेकिन अगले 14 दिनों के अंदर लैंडर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि लैंडिंग के आखिरी चरण को सही तरीके से पूरा नहीं किया जा सका. आखिरी चरण में सिर्फ लैंडर से हमारा संपर्क टूट गया और संचार नहीं हो पाया.

- Advertisement -

भारतीयों के चेहरे पर छायी मायूसी के बीच इस तरह की कोशिश एक नयी उम्मीद जगा रही है. इसके साथ ही सिवन ने कहा कि वैज्ञानिक अब भी मिशन चंद्रयान 2 के काम में जुटे हुए हैं.

मालूम हो कि मिशन के अंजाम तक नहीं पहुंच पाने पर जहां देश ही नहीं, पूरी दुनिया में लोगों में निराशा है. चंद्रमा के सफर पर निकले भारत के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद पर उतरते समय उसकी सतह से मात्र 2.1 किमी दूरी पर आकर जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को सांत्वना दी.

इस बारे में के सिवन ने कहा कि प्रधानमंत्री हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं. उनके संबोधन से हमें प्रेरणा मिली है. उनके संबोधन में मैंने जो एक शब्द गौर किया वह था- विज्ञान को रिजल्ट के नजरिये से नहीं देखना चाहिए बल्कि शोध के नजरिये से देखा जाना चाहिए. शोध ही हमें रिजल्ट तक पहुंचाएंगे.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने कहा, विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य तरीके से नीचे उतरा. इसके बाद लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया. आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है.

इससे पहले चंद्रयान 2 मिशन पर इसरो ने बयान जारी करबताया कि हर फेज के लिए सफलता का मानक तय था. अभी तक 90 से 95 फीसदी उद्देश्यों को पूरा किया जा चुका है और यह चांद से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करेगा.

इसरो ने बताया कि उम्मीदें अभी कायम हैं. इसरो अभी हिम्मत नहीं हारा है वैज्ञानिकों के हौसले पूरी तरह से अब भी बुलंद हैं.

गौतलब है कि चंद्रयान 2 के तीन हिस्से थे – ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान. फिलहाल लैंडर और रोवर से संपर्क भले ही टूट गया है, लेकिन ऑर्बिटर की उम्मीदें अभी कायम हैं.

लैंडर और रोवर को दो सितंबर को ऑर्बिटर से अलग किया गया था. ऑर्बिटर इस समय चांद सेलगभग 100 किलोमीटर ऊंची कक्षा में चक्कर लगा रहा है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें