34 C
Ranchi
Tuesday, April 22, 2025 | 11:20 am

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

#ModiCabinet2 मोदी सरकार पार्ट-2 में 24 कैबिनेट मंत्री सहित 57 मंत्री, सुषमा, उमा, राधामोहन शामिल नहीं

Advertisement

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बृहस्पतिवार को उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली. मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल किया गया है. मंत्रिपरिषद में सुषमा स्वराज, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली : नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में बृहस्पतिवार को उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों स्वतंत्र प्रभार के सहित 57 मंत्रियों ने शपथ ली. मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल किया गया है. मंत्रिपरिषद में सुषमा स्वराज, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, राधा मोहन सिंह, महेश शर्मा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, के जे एलफोंस को नयी सरकार में स्थान नहीं मिला है.

नयी सरकार में उमा भारती और मनोज सिन्हा भी शामिल नहीं हैं. सुषमा और उमा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा जबकि मनोज सिन्हा चुनाव हार गये. अनंत गीते और हंसराज अहीर चुनाव हार गये और वे भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हैं. नरेंद्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में 24 राज्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया है.

सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरियाल निशंक, रत्न लाल कटारिया, रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद्र सारंगी, डी मुरलीधर, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह, देबाश्री चौधरी, किशन रेड्डी, राव साहब दानवे, संजय धोत्रे आदि शामिल हैं. अनुराग सिंह ठाकुर मोदी सरकार में पहली बार शामिल हुए हैं.

मोदी मंत्री परिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी और डॉ हर्षवर्द्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल ने शपथ ली.

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, डॉ महेन्द्र नाथ पांडे, गजेन्द्र सिंह शेखावत, गिरिराज सिंह, अरविंद सावंत, प्रहलाद जोशी भी शामिल हैं. संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नायक, डॉ जितेन्द्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रहलाद पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख लाल मंडाविया ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली. 2014 में नरेंद्र मोदी नीत पहली सरकार में 24 कैबिनेट मंत्री शामिल थे.

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची

नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह

2. अमित शाह

3. नितिन गडकरी

4. डी वी सदानंद गौड़ा

5. निर्मला सीतारमण

6. राम विलास पासवान

7. नरेन्द्र सिंह तोमर

8. रविशंकर प्रसाद

9. हरसिमरत कौर

10. थावर चंद गहलोत

11. डॉ. एस जयशंकर

12. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

13. अर्जुन मुंडा

14. स्मृति ईरानी

15. डॉ. हर्षवर्धन

16. प्रकाश जावडे़कर

17. पीयूष गोयल

18. धर्मेंद्र प्रधान

19. मुख्तार अब्बास नकवी

20. प्रह्लाद जोशी

21. डॉ महेन्द्र नाथ पांडे

22. अरविंद सावंत

23. गिरिराज सिंह

24. गजेन्द्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संतोष कुमार गंगवार

2. राव इंद्रजीत सिंह

3. श्रीपद येसो नायक

4. डॉ. जितेन्द्र सिंह

5. किरेन रिजिजू

6. प्रह्लाद पटेल

7. राजकुमार सिंह

8. हरदीप सिंह पुरी

9. मनसुख लाल मंडाविया

राज्य मंत्री

1. फग्गन सिंह कुलस्ते

2. अश्विनी कुमार चौबे

3. अर्जुन राम मेघवाल

4. वी के सिंह

5. कृष्ण पाल गुर्जर

6. रावसाहेब दादाराव दानवे

7. गंगापुरम किशन रेड्डी

8. पुरुषोत्तम रुपाला

9. राम दास अठावले

10. साध्वी निरंजन ज्योति

11. बाबुल सुप्रियो

12. संजीव कुमार बालियान

13. संजय धोत्रे

14. अनुराग सिंह ठाकुर

15. सुरेश अंगडी़

16. नित्यानंद राय

17. रतन लाल कटारिया

18. बी मुरलीधरन

19. रेणुका सिंह सरुता

20. सोम प्रकाश

21. रामेश्वर तेली

22. प्रताप चंद्र सारंगी

23. कैलाश चौधरी

24. देवश्री चौधरी

[quiz_generator]

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels