15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 05:12 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

World Hindi Day 2024 Quotes: हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा…विश्व हिंदी दिवस पर यहां पढ़ें प्रेरक कोट्स

Advertisement

World Hindi Day 2024 Quotes and Anmol Vichar: 10 जनवरी विश्‍व हिंदी दिवस है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और इस भाषा को विश्वस्तर पर और मजबूत करना है. विश्व हिंदी दिवस पर यहां देखें प्रसिद्ध व्यक्तियों के प्रेरक कोट्स

Audio Book

ऑडियो सुनें

विश्व हिंदी दिवस 2024(World Hindi Day 2024 Quotes) : हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस  मनाया जाता है. हिंदी भारत में और दुनिया भर में बड़े पैमाने पर बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है. मंदारिन और अंग्रेजी के बाद, हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. हर साल हिंदी भाषियों के योगदान, भाषा के महत्व को सम्मानित करने और इसे दुनिया भर में पर्याप्त रूप से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य हिन्दी भाषा को अंतरराष्ट्रीय रूप से और मजबूत करना है. विश्‍व हिंदी दिवस पर दुनियाभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. . हिंदी देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तेजी से उभरती हुई भाषाओं में से एक है  भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नेपाल समेत कई अन्‍य देशों में भी हिंदी का अच्‍छा खासा चलन है.विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई

- Advertisement -

World Hindi Day 2024 Quotes: हिंदी भारतीय संस्कृति

हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है — कमलापति त्रिपाठी

World Hindi Day 2024 Quotes: हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति

हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है -– सुमित्रानंदन पंत

World Hindi Day 2024 Quotes: कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर

कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता. भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है.

– थास्मिस डेविस

“हिंदी सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है”
– डॉ. अमरनाथ झा

“निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल”
– भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

World Hindi Day 2024 Quotes: हिंदी का प्रश्न स्व

‘हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है’.

– महात्मा गांधी

“हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है.”
– मैथिलीशरण गुप्त

World Hindi Day 2024 Quotes: जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन

जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता हैं,

वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता हैं.

– अज्ञात

World Hindi Day 2024 Quotes: हिंदी का प्रचार और विकास

हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता.

– पंडित गोविंद बल्लभ पंत

World Hindi Day 2024 Quotes: हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना

हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है. उसे हम सबको अपनाना है.

– लालबहादुर शास्त्री

World Hindi Day 2024 Quotes: परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा

परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा का भरोसा मत रखो अपने में अपनी भाषा में उन्नति करो.

भारतेंदु हरिश्चन्द्र

World Hindi Day 2024 Quotes: हिन्दी देश की

हिन्दी देश की एकता की कड़ी है.

डॉ. जाकिर हुसैन

World Hindi Day 2024 Quotes: हिन्दी के द्वारा सारे भारत

हिन्दी के द्वारा सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है.

– महर्षि स्वामी दयानन्द

World Hindi Day 2024 Quotes: देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली

देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जानेवाली हिन्दी राष्ट्रभाषा– पद की अधिकारिणी है.

– सुभाषचन्द्र बोस

World Hindi Day 2024 Quotes: हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा तो

हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा तो है ही, यही जनतंत्रात्मक भारत में राजभाषा भी होगी.- राजगोपालाचारी

विश्व हिंदी दिवस से अलग है राष्ट्रीय हिंदी दिवस

साल में दो बार 10 जनवरी और 14 सितंबर को हिदी दिवस मनाया जाता है. पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा संसद में की. आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था.वहीं, हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने के पीछे की वजह ये है कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी. इस दिन के इतिहास की बात करें, तो पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन नागपुर (महाराष्ट्र) में 10 जनवरी 1975 में आयोजित किया गया था

राजभाषा है हिंदी

14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा तौर पर स्वीकार किया गया था. वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी. भारत में करीब 77 फीसदी लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं.

अंग्रेजी के ये शब्द लिए गए हिंदी से

गुरू, जंगल, कर्मा, योगा, बंगला, चीता, लूट, ठग और अवतार जैसे अंग्रेजी में जैसे प्रचलित शब्द हिंदी भाषा में लाए गए.

Also Read: हिंदी कहानी : चोर

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें