13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 06:14 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Vidur Niti: ज्यादा बोलने वाले लोग पर क्यों नहीं किया जाता विश्वास, जानें क्या कहते हैं महात्मा विदुर

Advertisement

Vidur Niti: महात्मा विदुर कहते हैं कि बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति विश्वसनीय नहीं होता, इसका एक अर्थ यह भी है कि वे वाक्यों के जाल में फंसाकर धोखा देते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Vidur Niti: महाराज विदुर अपने समय के सर्वश्रेष्ठ मनोवैज्ञानिक थे जो मानव स्वभाव को बहुत अच्छी तरह से जानते थे. विदुर नीति, चाणक्य नीति, पंचतत्र की कथाएं, हितोपदेश की कथाएं पढ़कर व्यक्ति अपने सामने वाले व्यक्ति के हाव-भाव और बातचीत से उसका सही आकलन कर सकता है. महात्मा विदुर कहते हैं, ‘जिनकी जीभ कतरनी की तरह चलती है, वे कभी विश्वसनीय नहीं होते.

- Advertisement -

जीभ के बारे में विदुर जी का कथन दुनिया के सभी लोगों के लिए अक्षरशः सत्य है. जीभ कतरनी की तरह चलने का मतलब है बहुत अधिक बोलना और अगर गहराई में जाएं तो इसका अर्थ वाक्यों के जाल में फंसाना होगा. महात्मा विदुर कहते हैं कि बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति विश्वसनीय नहीं होता, इसका एक अर्थ यह भी है कि वे वाक्यों के जाल में फंसाकर धोखा देते हैं.

also read: Dhanteras 2024: कौन हैं भगवान धन्वंतरि? दिवाली के दो दिन पहले क्यों होती है…

कम बोलना बुद्धिमानी की निशानी

दूसरा अर्थ यह भी है कि वे बहुत अधिक बोलकर और मूर्खतापूर्ण बातें करके लोगों को मुसीबत में फंसाते हैं. कम बोलना बुद्धिमानी की निशानी मानी जाती है, कम बुद्धि वाले या मूर्ख लोग अधिक बोलते हैं, अगर पागल व्यक्ति की बात करें तो वह दिन-रात बड़बड़ाता या बकवास करता रहता है. इस प्रकार महात्मा विदुर अपने ज्ञान से भरे संक्षिप्त कथनों के माध्यम से मनुष्य के अंतर्मन का बोध कराते हैं.

जो व्यक्ति कम बोलता है

विदुर नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति कम बोलता है, वह अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करता है, जिससे उसके शब्दों में गंभीरता और सच्चाई होती है. ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान और विश्वसनीय माना जाता है. विदुर के अनुसार अधिक बोलने वाले व्यक्ति में इस गंभीरता और स्थिरता का अभाव हो सकता है, जिसके कारण वह विश्वसनीय नहीं लगता.

also read: Vastu Tips: चोरी के मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ! काम…

ऐसे लोग दूसरों के मन में शत्रुता या ईर्ष्या की भावना पैदा करते हैं

विदुर नीति में कहा गया है कि अधिक बोलने वाले लोग अक्सर दूसरों के मन में शत्रुता या ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकते हैं, उनके शब्द दूसरों का अपमान या उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे समाज में अशांति पैदा हो सकती है. इस प्रकार अधिक बोलने वाला व्यक्ति अपने शब्दों से दूसरों के साथ संबंध खराब कर सकता है. धर्म, अध्यात्म के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव बताता है कि संत मौन रहते हैं, बुद्धिमान लोग बोलते हैं और मूर्ख लोग बिना वजह बहस करते हैं.

Trending Video

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें