24.1 C
Ranchi
Thursday, February 13, 2025 | 04:58 pm
24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Surya Grahan 2023: अगले महीने लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

Advertisement

Surya Grahan 2023: साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले है. जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 गुरूवार को लगने वाला है और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Surya Grahan 2023: साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले है. जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. साल का पहला सूर्य ग्रहण (The first solar eclipse ) 20 अप्रैल 2023 गुरूवार को लगने वाला है और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को होगा. वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा.

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (The first solar eclipse )

भारतीय ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, पहला सूर्य ग्रहण (The first solar eclipse) 20 अप्रैल 2023, सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा. इस सूर्य (solar eclipse ) ग्रहण में सूतक काल लागू रहेगा क्योंकि इसे भारत से नहीं देखा जा सकता है.

साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण

दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा और इसका प्रभाव कर्क, तुला, मकर और मेष राशियों पर पड़ेगा. पहले सूर्य ग्रहण की तरह इस सूर्य ग्रहण में भी सूतक (solar eclipse sutak time) काल लागू रहेगा क्योंकि यह भारत से दिखाई देगा.

Also Read: Surya Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय और भारत पर कितना पड़ेगा असर
कहां कहां देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण

कुछ रिपोर्टों के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को पूर्ण या कुल सूर्य ग्रहण (surya grahan) होगा. जिसे ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से देखा जा सकता है. 14 अक्टूबर 2023 को, एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (surya grahan) होगा जो मध्य, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका से गुजरेगा और मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों और कई मध्य और दक्षिण अमेरिकी देशों में देखा जा सकता है. पश्चिमी गोलार्ध के लोग भी इन सूर्य ग्रहणों को देख सकते हैं.

Also Read: Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब, जानें किन राशियों का होगा भाग्‍योदय, किन पर पड़ेगा प्रभाव
साल 2023 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा

इस साल कुल 4 ग्रहण माने जा रहे हैं जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) लगेगा और 2 सूर्य ग्रहण होगा. इस साल पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 1 बजे तक रहेगा. वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें