15.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 05:36 am
15.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Navratri Vastu Tips: कलश स्थापना से पहले घर से हटाएं ये चीजें, मां दुर्गा को होती है अप्रिय

Advertisement

Navratri Vastu Tips: अगर आप भी नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना करते हैं तो, इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बतलाया गया है, जो मां दुर्गा को अप्रिय है और इन चीजों को नवरात्रि से पहले आपको अपने घर से निकाल देना चाहिए.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Navratri Vastu Tips: इस साल नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा और इस दौरान कलश स्थापना कर माता रानी के विभिन्न रूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाएगी. नवरात्रि की पूजा आरंभ करने से पहले कुछ बातों की जानकारी रखना बहुत आवश्यक है, इन जानकारियों में वास्तु से जुड़ी कुछ जानकारियां भी शमिल है. कुछ ऐसी चीजें घर में मौजूद होती है, जो मां दुर्गा को अप्रिय होती है और नवरात्रि के शुरू होने से पहले इन चीजों को घर से निकालना बहुत जरूरी होता है. अगर आप भी नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना करते हैं तो, इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बतलाया गया है, जो मां दुर्गा को अप्रिय है और इन चीजों को नवरात्रि से पहले आपको अपने घर से निकाल देना चाहिए.

- Advertisement -

खंडित मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में मां दुर्गा की खंडित मूर्ति या फिर फटी तस्वीर हो तो उसे नवरात्रि से पहले अपने घर से जरूर हटा दें.

तुलसी का सूखा पौधा

Istockphoto 1343842208 612X612 1
Credit-istock

वास्तु शास्त्र की मानें तो, आपको नवरात्रि से पहले अपने घर से तुलसी के सूखे पौधे को भी हटा देना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि घर में तुलसी का सूखा पौधा रखने से भगवान विष्णु नाराज होते हैं.

Also read: Planting Tips: ब्लूबेरी को घर पर उगाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Also read: Devi Agmaan Rangoli Design: मां दुर्गा का करें इन सुंदर रंगोली से स्वागत, बढ़ेगी पूजा पंडाल की शोभा

टूटी झाड़ू

Istockphoto 1478305887 612X612 1
Credit-istock

कलश स्थापना के पहले आपको अपने घर से टूटा हुआ झाड़ू भी हटा देना चाहिए, क्योंकि हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि घर में टूटा हुआ झाड़ू रखने से देवता नाराज होते हैं और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है.

बंद घड़ी हटाएं

Istockphoto 1264146093 612X612 1
Credit-istock

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में बंद घड़ी रखने से घर में राहु का प्रभाव बढ़ता है और इससे मां दुर्गा भी नाराज होती है, इसलिए यह जरूरी होता है कि कलश स्थापना से पहले घर में मौजूद बंद घड़ी को हटा दिया जाए, या फिर बंद घड़ी को ठीक किया जाए.

Also read: Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाना खीर, जानिए क्या है आसान तरीका

Trending Video

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें