16.1 C
Ranchi
Friday, February 7, 2025 | 11:59 pm
16.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Holi 2023: होली के हर रंग का है खास महत्व, जानें कौन से रंग का क्या मतलब है?

Advertisement

Holi 2023 : भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. यूं तो रंगों की होली खेलने का मकसद आपसी मतभेद को भुलाना और प्यार के रंग में रंग जाना है. लेकिन क्या आपको पता है कि इन रंगों के भी अलग अलग मायने होते हैं. इसलिए किसी भी रंग को इस्तेमाल करने से पहले इनके मायने जरूर जान लें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Holi Colors Significance And Importance: इस वर्ष होली 8 मार्च 2023, दिन बुधवार को मनाई जा रही है. उससे पहले 7 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की परंपरा निभाई जायेगी. रंगों के इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन रंगों के भी अलग-अलग संकेत होते हैं. इसलिए किसी भी रंग को इस्तेमाल करने से पहले इसका मतलब भी जरूर जान लें.

- Advertisement -

लाल रंग

वैसे को लाल रंग का प्यार का प्रतीक माना जाता है. लेकिन होली के लाल रंग को ऊर्जा, जोश का रंग कहा जा सकता है. होली में लाल रंग का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है. होली में रंग खेलने की शुरुआत भगवान को लाल रंग चढ़ाकर कर सकते हैं. इसके अलावा लाल रंग बच्चों और युवाओं को लगाया जा सकता है. यह उनकी ऊर्जा, जज्बे और जोश को प्रदर्शित करेगा और उनके चेहरे में अलग चमक देगा.

हरा रंग

हरा रंग हरियाली का प्रतीक होता है लेकिन होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता है. आप अपनों से बड़ों को अबीर या गुलाल लगाएं तो हरा रंग लगा सकते हैं. देखने में यह रंग आंखों में चुभता भी नहीं और चेहरे पर खिलता भी है.

केसरिया रंग

केसरिया रंग निरोगी तन और मन का प्रतीक है. यह आध्यात्मिकता का प्रतीक है. यह धार्मिक ज्ञान, तप, संयम और वैराग्य का रंग है. शुभ संकल्प का सूचक है. केसरिया रंग को बलिदान का प्रतीक माना जाता है. यह रंग राष्ट्र के प्रति हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को दर्शाता है. इसलिए होली खेलें और केसरिया रंग में रंग जाएं.

Also Read: Holika Dahan 2023 Date: होलिका दहन कब है? सही डेट, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, पूजा विधि, सामग्री समेत डिटेल जानें
Also Read: Holi 2023: कैसे शुरू हुई होली खेलने की परंपरा? जानें पौराणिक कथा, मान्यताएं और महत्व
Also Read: Holi 2023 Date: होली कब है? जानें सही तारीख, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, इतिहास, महत्व जानें
सफेद रंग

सफेद रंग को स्वच्छ छवि और आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है. सफेद रंग सब कुछ बाहर की ओर बिखेरता है, कुछ भी पकडक़र नहीं रखता है. इसलिए आपने देखा होगा कि होली वाले दिन तमाम लोग पहले से सफेद रंग को त्वचा पर लगाकर रखते हैं क्योंकि ये रंग किसी और रंग को नहीं चढ़ने देता. इसकी प्रकृति कुछ भी पास रखने की नहीं होती.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें