28.1 C
Ranchi
Wednesday, February 5, 2025 | 05:16 pm
28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Dhanteras 2022 Date: 22 या 23 अक्टूबर कब है धनतेरस? जानें सही डेट, खरीदारी का शुभ मुहूर्त नोट कर ले

Advertisement

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस की डेट को लेकर इस बार लोग कंफ्यूज हैं. कुछ लोग 22 अक्टूबर को जबकि कुछ लोग 23 अक्टूबर को धनतेसर की खरीदारी और पूजा करने की बात कर रहे हैं. आप भी ऐसे ही संशय में है तो यहां जानें धनतेरस 2022 की सही तारीख क्या है और धनतेरस की खरीदारी किसी शुभ मुहूर्त में करें.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Dhanteras 2022 Date: धनतेरस दिवली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है. इस बार धनतेरस की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. धनतेरस को धन और समृद्धि का दिन माना जाता है. साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी का विशेष महत्व है. धनतेरस पर सोना, चांदी के सिक्के, गहने या पीतल, तांबे के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोग जो भी खरीदते हैं उससे उनके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है. धन में कई गुणा बढ़ोत्तरी होती है. जानें इस बार धनतेरस की सही तारीख क्या है (Dhanteras 2022 Date)? और खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2022 Shubh Muhurat) क्या है?

- Advertisement -

धनतेरस 2022 कब है?

इस साल धनतेरस की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. कुछ का मानना है कि धनतेरस 22 अक्टूबर को है, वहीं, कुछ का मानना​ है कि यह पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा. आप भी धनतेरस की तारीख को लेकर संशय में हैं तो जान लें कि इस साल धनतेरस पूजा का समय 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 8.17 बजे के बीच रहेगा.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा मुहूर्त – शाम 7 बजकर 10 – रात 08 बजकर 24 (22 अक्टूबर 2022)

प्रदोष काल: शाम 5.52 – रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022)

वृषभ काल: शाम 7.10 – रात 09.06 (22 अक्टूबर 2022)

Also Read: Dhanteras 2022 Date And Time: कब है धनतेरस? इस दिन क्या खरीदना होता है शुभ और क्या गलती से भी न खरीदें
धनतेरस खरीदारी की डेटऔर शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 बजे से 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03 बजे तक

धनतेरस की खरीदारी इस बार 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने तक कर सकते हैं यानी कि इस बार धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दो दिन है. धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन जैसी चीजों की खरीदारी शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए कुल 24 घंटे शुभ मुहूर्त है.

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें