13.1 C
Ranchi
Saturday, February 8, 2025 | 07:34 am
13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

Delhi Assembly Election 2025 Date : दिल्ली में मतदान की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. यहां एक ही चरण में मतदान होंगे.

आसाराम बापू आएंगे जेल से बाहर, नहीं मिल पाएंगे भक्तों से, जानें सुप्रीम कोर्ट ने किस ग्राउंड पर दी जमानत

Asaram Bapu Gets Bail : स्वयंभू संत आसाराम बापू जेल से बाहर आएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है.

Oscars 2025: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, लेकिन ऑस्कर में हिट हुई कंगुवा, इन 2 फिल्मों को भी नॉमिनेशन में मिली जगह

Oscar 2025: ऑस्कर में जाना हर फिल्म का सपना होता है. ऐसे में कंगुवा, आदुजीविथम और गर्ल्स विल बी गर्ल्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है.
Advertisement

Attukal Pongala: ‘अट्टुकल पोंगल’ यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व

Advertisement

Attukal Pongala: कल, ऐसे में जानें क्या है इस खास त्योहार का महत्व और किस तरह से लोग इसे मानते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

Attukal Pongala: अट्टुकल पोंगल देवी शक्ति की आराधना का एक दस दिवसीय त्योहार है, जिसमें महिलाएं सामूहिकता के साथ शामिल होती हैं और उत्सव का आनंद उठाती हैं. हमारे देश में त्योहार महिलाओं के बिना अधूरा लगता है.

- Advertisement -
Image44344443355
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 7

बंगाल में शक्ति पूजन सबसे अधिक होता है लेकिन जब हम अट्टुकल पोंगल से परिचित होते हैं तो यह जान पाते हैं कि नारी शक्ति की पूजा पूरे भारतवर्ष में उसी उत्साह के साथ की जाती है.

Image4434444335
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 8

अट्टुकल पोंगल देवी अट्टुकल यानी माता पार्वती और उनकी शक्ति को दर्शाते हुए मनाया जाता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. अट्टुकल पोंगल केरल में महिलाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. केरल में इस पर्व की धूम रहती है और महिलाएं इसका इंतजार पूरे साल करती हैं. यह त्योहार दस दिन तक बनाया जाता है.

Image4434444335567
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 9

अट्टुकल पोंगल मलयालम के कुंभम महीने में मनाया जाता है. इस साल यह त्योहार 25 फरवरी को मनाया जाने वाला है. इसमें श्रद्धालु महिलाएं अट्टुकल देवी से प्रार्थना करती हैं और उन्हें पायसम या खीर चढ़ाती हैं. यह प्रसाद देवी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाया जाता है.

Image443444433556
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 10

यह देश में मनाए जाने वाले सबसे बड़े शक्ति पूजा में से एक है. इस दस दिवसीय उत्सव में हजारों महिलाएं सुबह तैयार होकर अट्टुकल भगवती मंदिर के सामने एकत्र होती हैं. महिलाएं सड़कों के किनारे और मंदिर के आस-पास ईंटों से चूल्हे बनाती हैं और एक बर्तन में खीर या पायसम बनाती हैं. यह दुनिया में महिलाओं का सबसे बड़ा उत्सव है.

Vastu Tips: फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं छोड़ रही पीछा? तो अभी फॉलो करें ये टिप्स, अचानक मिलेगा धन लाभ: Attukal Pongala: ‘अट्टुकल पोंगल’ यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व
Image4434444335 1
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 11

यह एक सामाजिक कार्यक्रम होता है जिसमें महिलाएं एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे से जुड़ पाती हैं. अट्टुकल पोंगल एक तरह से महिलाओं का ऐसा त्योहार है जिसमें वे एक साथ आनंद उठाती हैं और देवी शक्ति की आराधना करती हैं.

Image443444433
Attukal pongala: 'अट्टुकल पोंगल' यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व 12
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी में अपने सुरों से चार चांद लगाएंगे बॉलीवुड व हॉलीवुड के ये बेहतरीन सिंगर: Attukal Pongala: ‘अट्टुकल पोंगल’ यानी देवी शक्ति की आराधना का उत्सव, जानिए क्या है महत्व

ट्रेंडिंग टॉपिक्स

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Word Of The Day

Sample word
Sample pronunciation
Sample definition
ऐप पर पढें