Foods For Gut Health: स्वस्थ शरीर के लिए आंतों का हेल्थी रहना बहुत ही जरूरी होता है. क्योंकि डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में इसका अहम भूमिका है. अगर किसी व्यक्ति का आंत कमजोर हो जाता है तो इसका असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर देखने को मिलता है. अगर आप भी पाचन से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले अपने आंतों को हेल्थी रखें. आइए जानते हैं कुछ सुपर फूड्स के बारे में जिसके सेवन से आंत स्वस्थ रहेगा.
किवी खाने से
![Foods For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स 1 Kiwi 1 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/kiwi-1-1-1024x683.jpg)
दरअसल किवी में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूर है. किवी में मौजूद विटामिन डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं साथ ही आंतों को स्वस्थ रखते हैं.
दही
![Foods For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स 2 Curd 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Curd-1-1024x683.jpg)
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम,फाइबर और प्रोटीन जरूरी है. ऐसे में दही सबसे अच्छा विकल्प है. इसे खाने से आंतों की परत में सुधार होता है साथ ही अन्य बीमारियों को दूर करता है.
सेब
![Foods For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स 3 Apple 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Apple-1-1024x683.jpg)
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह में एक सेब जरूर खाना चाहिए. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स और फाइबर आंतों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह एक सुपर फूड है.
आलूबुखारा
![Foods For Gut Health: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स 4 Plums 1](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/plums-1-1024x683.jpg)
फाइबर से भरपूर आलूबुखारा आंतों के लिए सबसे बेस्ट होता है. अगर आप प्रतिदिन आलूबुखारा खाते हैं तो इससे आंत डिटॉक्स होते हैं और अंदर से मजबूत बना रहता है.
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.