मुंबई : ‘धक धक करने लगा…’ बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने शारदीय नवरात्र के दौरान एक बेहद ही उम्दा काम किया है और वह यह कि उन्होंने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 1 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/9fc79bbd-d706-43b3-975c-c0026117ff85/Madhuri_Dixit_1.jpg)
हालांकि, मुंबई जैसे शहर में आज की तारीख में 48 करोड़ रुपये में पूरा अपार्टमेंट खरीदना मुमकिन नहीं है. फिर भी मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी शंकर दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 2 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/f8f6dd4e-5ba3-42e0-8f6a-e8171824fd7b/Madhuri_Dixit_family.jpg)
इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट में स्थित संपत्ति 28 सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कराई गई थी. 53वीं मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट का क्षेत्रफल 5,384 वर्ग फुट है. दस्तावेज में दिखाया गया है, उसके अनुसार, अपार्टमेंट सात कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 3 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/68928a13-c9dd-41bd-83e2-228da427717e/Madhuri_Dixit_apartment.jpg)
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 4 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/e06167b2-dc3e-4ce9-93ec-bf050a58fd24/Madhuri_Dixit_family.jpg)
बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने पिछले साल अक्टूबर में मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने के किराए पर एक घर लिया था.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 5 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/b6ea82ad-9b36-467b-b1e5-8ce812cf0c03/Madhuri_Dixit_3.jpg)
तेजाब और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ने वर्ली में स्थित इंडियाबुल्स ब्लू बिल्डिंग की 29वीं मंजिल पर 5,500 वर्ग फुट में फैली एक संपत्ति लीज पर ली थी.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 6 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/482d19ff-d678-4d66-b1f2-ea67b5abc8fb/Madhuri_Dixit_4.jpg)
लीज की अवधि तीन साल थी और हर साल 5 फीसदी एस्केलेशन क्लॉज के साथ आता है. उसके द्वारा 3 करोड़ रुपये की जमा राशि का भुगतान किया गया था.
![बॉलीवुड की धक्-धक् गर्ल माधुरी दीक्षित ने 48 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर, जानिए उनकी खासियत... 7 Undefined](https://pkwp1.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/Prabhatkhabar/2022-10/def7495b-7540-4683-a29e-d8a21d899e2b/Madhuri_Dixit.jpg)