बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन कई फिल्में बनती हैं. जिनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आती है, हालांकि कई ऐसी भी मूवीज होती है, जिसमें कहानी तो पॉवरफुल होती है, फिर भी थियेटर्स में फ्लॉप हो जाती है. हालांकि ओटीटी पर दस्तक देने के बाद इसे काफी प्यार मिलता है.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 1 Laal Singh Chaddha](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/laal-singh-chaddha-1024x683.jpg)
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी में आमिर कम बुद्धि वाले व्यक्ति का किरदार निभाते है, जो ट्रेन के यात्रियों को अपनी जर्नी के बारे में सुनाता है. सिनेमाघरों में तो ये फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर जब आई तो दर्शकों ने इसकी इमोशनल स्टोरी को काफी पसंद किया.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 2 Action Hero](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/action-hero-1024x683.jpg)
एक्शन हीरो
आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही इसने धूम मचा दिया.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 3 Vikram Vedha](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/vikram-vedha-1024x683.jpg)
विक्रम वेधा
विक्रम वेधा साल 2022 में रिलीज हुई थी. इसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे. वहीं राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी सहायक रोल में नजर आए. इस मूवी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जबरदस्त रिसपांस मिला.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 4 October Film](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/october-film-1024x683.jpg)
अक्टूबर
वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म है. ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो पर इसकी स्टोरी को दर्शकों ने खूब सराहा.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 5 Bhediya Film](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/bhediya-film-1024x683.jpg)
भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर भेड़िया बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन जियो सिनेमा पर रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इसे पसंद किया.
![Laal Singh Chaddha से लेकर Bhediya तक, ये 8 बॉलीवुड मूवीज जो थियेटर्स में हुई फ्लॉप, लेकिन Ott पर रही सुपरहिट 6 Jersey Film](https://www.prabhatkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/jersey-film-1024x683.jpg)
जर्सी
शाहिद कपूर की जर्सी को भी सोनी लिव पर ओटीटी रिलीज के बाद दर्शकों ने खूब पसंद किया. मूवी में एक बाप और बेटे के प्यार को दिखाया गया है, जो आपको भी इमोशनल कर देगा.